Advertising
Home Top stories दक्षिण भारत में INDI गठबंधन के लोग कर रहे अपमान: मंत्री...
Advertising
<

दक्षिण भारत में INDI गठबंधन के लोग कर रहे अपमान: मंत्री गिरिराज सिंह राष्ट्रगान में चूक पर बोले- गलती किसी से भी हो सकती है – Banka News

22
दक्षिण भारत में INDI गठबंधन के लोग कर रहे अपमान:  मंत्री गिरिराज सिंह राष्ट्रगान में चूक पर बोले- गलती किसी से भी हो सकती है – Banka News

दक्षिण भारत में INDI गठबंधन के लोग कर रहे अपमान: मंत्री गिरिराज सिंह राष्ट्रगान में चूक पर बोले- गलती किसी से भी हो सकती है – Banka News

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे। इस दौरान उन्होंने INDI गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, बिहार का दुर्भाग्य है कि यहां के नेता इंडी गठबंधन कर रहे हैं। अभी दक्षिण भारत में इनका भीड़ लग रहा है। राहुल ग

.

वे लोग कह रहे हैं कि बिहार सुअर की तरह बच्चे पैदा कर रहे हैं। ये बिहारियों का अपमान है। इन सभी को जवाब देना होगा कि क्या बिहारियों को आप गाली सुनवाओगे या इंडी गठबंधन से हटोगे? आने वाले दिनों में बिहार की जनता एक-एक पाई का हिसाब लेगी। आपकी ही सरकार जहां-जहां है वहां-वहां बिहारियों का अपमान हो रहा है।

पूर्व सांसद जनार्दन यादव की पत्नी सावित्री देवी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की।

दरअसल, तमिलनाडु के मंत्री दुरई मुरुगन ने टिप्पणी कर कहा था कि

Advertising

उत्तर भारत के लोग सूअर की तरह बच्चे पैदा कर रहे हैं। उत्तर भारत में जनसंख्या कम नहीं हुई। वे लोग 17, 18, 19 बच्चे पैदा किए। उनके पास कोई और काम नहीं है।

QuoteImage

वहीं, 20 मार्च को पटना के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान बजने के दौरान नीतीश कुमार हंसी-ठिठोली करते दिखे थे। प्रधान सचिव दीपक कुमार ने हाथ देकर सावधान मुद्रा में रहने का इशारा भी किया था, इसके बाद नीतीश पत्रकारों को प्रणाम करने लगे थे। इस वीडियो पर अब मंत्री गिरिराज सिंह ने सफाई दी है। गिरिराज सिंह ने कहा,

QuoteImage

लालू यादव ने भी गलतियां की हैं। उसकी चर्चा नहीं हो रही है और न ही होनी चाहिए। गलतियां सभी से हो जाती हैं। लालू-तेजस्वी अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए इस बात को तुल पकड़वा रहे हैं। ये मुद्दा भूल का है न की अपमान का…नौकरी देकर जमीन लेने वाले मामले को छिपाने के लिए ये सब किया जा रहा है। इसमें पूरा परिवार फंसा है।

QuoteImage

बांका में उन्होंने पूर्व सांसद जनार्दन यादव की पत्नी सावित्री देवी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में उन्हें सांत्वना दी।

इसके बाद गिरिराज सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान बांका के डीएम अंशुल कुमार ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। बैठक के दौरान उन्होंने हैंडलूम एवं टेक्सटाइल विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

नीतीश कुमार की तारीफ, लालू परिवार पर साधा निशाना

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा,

QuoteImage

नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदल दी है। बांका में जो विकास कार्य दिख रहे हैं, वह उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद ही संभव हुआ है।

QuoteImage

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising