दक्षिण बिहार के 19 जिलों में 13 फरवरी से हल्की बारिश का येलो अलर्ट

5
दक्षिण बिहार के 19 जिलों में 13 फरवरी से हल्की बारिश का येलो अलर्ट

दक्षिण बिहार के 19 जिलों में 13 फरवरी से हल्की बारिश का येलो अलर्ट


पटना सहित दक्षिण बिहार के 19 जिलों में 13 और 14 फरवरी को हल्की बारिश होने के आसार हैं। मेघगर्जन और वज्रपात होने की भी संभावना है। 13 फरवरी को दक्षिण बिहार के 14 जिलों के एक-दो स्थानों पर और 14 फरवरी को 19 जिलों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाए रहने के पूर्वानुमान है। शनिवार को राजधानी सहित राज्य के 24 शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा, जबकि गया अति शीतलहर की चपेट में रहा। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला 5.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गया और सबसे गर्म जिला 27.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी रहा।

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार : मौसम विभाग ने 13 फरवरी को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जिलों के एक-दो स्थानों पर और 14 फरवरी को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

न्यूनतम पारा में होगी बढ़ोतरी : मौसम विभाग के अनुसार रविवार से अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। वहीं अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों के दौरान कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि की शनिवार या रविवार की रात में बांका, जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद जिले के एक या दो स्थानों पर शीतलहर होने की संभावना है।

प्रदेश में सतही पछुआ हवा का प्रवाह है जारी: प्रदेश के अधिकतर शहरों में सतही पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण गुजरात एवं आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। जिस कारण अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजधानी सहित 25 का न्यूनतम और 30 का अधिकतम पारा चढ़ा : राजधानी सहित प्रदेश के 25 शहरों का न्यूनतम और 30 का अधिकतम पारा चढ़ा, वहीं 6 शहरों के न्यूनतम और एक शहर के अधिकतम तापमान में गिरावट आया। जबकि पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने और तेज धूप रहने के कारण दिन में लोगों को सीधे धूप के नीचे आने के कारण गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड लग रही थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News