थाने में रोता-गिड़गिड़ाता रहा आरोपी | With teary eyes accused plead before police | Patrika News

141

थाने में रोता-गिड़गिड़ाता रहा आरोपी | With teary eyes accused plead before police | Patrika News


इंदौर। स्वर्णबाग कॉलोनी अग्निकांड के मामले में आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के परिवार को भी पुलिस ने खबर कर दी है। पूछताछ में पता चला है कि मैकेनिकल इंजिनियरिंग का छात्र है। आरोपी ने आखिरी साल में पढ़ाई छोड़ी और कॉल सेंटर में काम करने लगा था। पूछताछ के दौरान आरोपी थाने में दर्द का बहाना बना कर रोता-गिड़गिड़ता रहा। इसके चलते पुलिस दो बार अस्पताल लेकर गई।
स्वर्णबाग कॉलोनी में मल्टी में आरोपी संजय उर्फ शुभम ने आग लगा दी थी। इस आग में वहां पर रहने वाले सात लोगों की मौत हो गई थी। आरोपी को पुलिस ने 10 मई तक रिमांड पर लिया है। डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के अपराधों के बारे में पुलिस जानकारी निकाल रही है। अभी तक एक अपराध की जानकारी मिली है। वहीं उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी के लिए नेशनल पोर्टल पर सर्च की जा रही है। पुलिस अपने स्तर पर भी उसके अपराधों के बारे में पता कर रही है। आरोपी ने मैकेनिकल इंजीनियङ्क्षरग की पढ़ाई कर रहा था। वह भी अधूरी रह गई। आखिरी साल में उसने पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद कॉल सेंटर में काम कर रहा था। आरोपी ने इस वारदात को पूरे होशो हवाश में की है। इसके चलते उसका उद्देश्य साफ हो गया कि वह लोगों को नुकसान ही पहुंचाना चाहता था। इसी आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उसके परिजनों को भी उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे गई है।
लड़की ही जानती है, इसलिए उससे पूछताछ
डीसीपी उपाध्याय ने बताया कि आरोपी मूल रूप से झांसी का रहने वाला है। उसके बारे में सबसे ज्यादा जानकारी लड़की को ही थी। इसी के चलते पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की है। उसका इस पूरे मामले में कोई लेना-देना नहीं है। आरोपी उसे रुपए देता था। इसी रुपयों की वापसी को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी ने यह हरकत की है।
बहन ने रोका था, लेकिन नहीं रुका
देवेंद्र का परिवार कल बैतूल से इंदौर पहुंचा और शव का पीएम कराया। उसके जीजा ने बताया कि देवेंद्र की तीन बहनें हैं। वह इकलौता भाई था। एक बहन की शादी हो चुकी है। उसके पिता टीचर हैं। वह उसे छोडऩे के लिए इंदौर आया था। बहन ने उसे रोका भी, लेकिन इसके बाद भी वह नहीं रुका और बोला कि दोस्त से मिलने के लिए वह इंदौर जाएगा।
पहचान मुश्किल, एक अंदाजा लगाया
ग्वालियर निवासी समीरङ्क्षसह तोमर के परिजन भी कल एमवायएच पहुंचे थे। उसके लोकल गार्जियन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि उसके पिता हाईकोर्ट एडवोकेट हैं। वह अशोक विहार कॉलोनी ग्वालियर में रहता था। उनके पास में परिजनों का फोन आया तो वह अस्पताल पहुंचे थे। यहां पर शव को देखकर पहचानना मुश्किल है। उसके रूम मेट गौरव की मौत हो गई है। रात 3 बजे यह हादसा हुआ है। इसी के चलते वह अंदाजा लगा रहे कि यह शव समीर का ही होगा।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News