थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मियों पर होगी विभागीय कार्रवाई: आवेदन के बाद भी नहीं लिया एक्शन, समीक्षा में पकड़ी गई लापरवाही – Darbhanga News

5
थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मियों पर होगी विभागीय कार्रवाई:  आवेदन के बाद भी नहीं लिया एक्शन, समीक्षा में पकड़ी गई लापरवाही – Darbhanga News

थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मियों पर होगी विभागीय कार्रवाई: आवेदन के बाद भी नहीं लिया एक्शन, समीक्षा में पकड़ी गई लापरवाही – Darbhanga News

थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी।

दरभंगा के बहेड़ी थाना में दर्ज मामले की समीक्षा में लापरवाही पर 3 पुलिस अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। मामला 19 अप्रैल 2024 को दर्ज हुआ था। भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 118(1), 110, 303(2), 117, 76, 352, 351(2) और 3(5) के

.

मिथिला क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने मामले की समीक्षा की। जांच में प्राथमिकी, अनुसंधान और पर्यवेक्षण में गंभीर लापरवाही पाई गई। इसके बाद डीआईजी ने थानाध्यक्ष बहेड़ी वरुण कुमार गोस्वामी, अनुसंधानकर्ता सर्किल इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह यादव और तत्कालीन अंचल पुलिस निरीक्षक, बहेड़ा एसआई राज कुमार मंडल के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई का निर्देश दिया।

वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश के अनुसार तीनों अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी को बहेड़ी थाने से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस केंद्र लहेरियासराय में स्थानांतरित किया गया है।

वरुण कुमार गोस्वामी।

घर पर हुआ था हमला

बहेड़ी थाना क्षेत्र के बोरबा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ था। पीड़िता विभा कुमारी ने बताया कि 13 सितंबर की रात 9 बजे गांव के विक्रम मंडल ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मेरे घर पर हमला किया था। मारपीट और लूटपाट की थी। अगले दिन 14 सितंबर को उन्होंने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी।

इसके बाद 15 सितंबर की रात 10 बजे विक्रम मंडल, राम कुमार, मकसूदन मंडल, बबीता कुमारी, रेखा देवी और तारा देवी हथियारों से लैस होकर फिर घर पहुंचे। सभी ने मिलकर मेरे पति राजकुमार सिंह को खोजा।

गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। उसी समय पति एलआईसी का कलेक्शन कर लौटे। मकसूदन मंडल ने उन्हें पहचान लिया। सभी ने मिलकर उन्हें पकड़ लिया। राम कुमार ने लाठी से पीटा। जेब से 35 हजार रुपए निकाल लिए।

विक्रम मंडल ने पति की गर्दन पर पैर रखकर दबाया। वे चिल्लाने लगे। शोर सुनकर ससुर रति चंद्र मंडल, देवर नरसिंह और अन्य लोग दौड़े। विक्रम ने नरसिंह के सिर पर लोहे की खंती से वार किया। सिर फट गया। रेखा देवी ने हाथ पर वार कर हाथ तोड़ दिया। राम कुमार और बबीता ने रति चंद्र मंडल को लोहे की रॉड से पीटा। हाथ-पैर की हड्डियां तोड़ दीं। शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं।

राज कुमार मंडल।

आवेदन दिया पर कार्रवाई नहीं हुई

विभा कुमारी ने शोर मचाया तो विक्रम और राम कुमार ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटका। नाक की हड्डी टूट गई। राम कुमार ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली।मकसूदन मंडल ने लाठी से मारकर उन्हें बेहोश कर दिया।

विक्रम मंडल ने धमकी दी कि अगर केस किया तो घर में आग लगाकर जला देंगे। किसी तरह उनके पति ने बहेड़ी थाना को फोन किया। पुलिस पहुंची। सभी को घायल हालत में अस्पताल ले गई। प्राथमिक इलाज के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि 18 सितंबर 2024 को जब वे अस्पताल में थीं, कुछ लोग मिलने आए। उन्होंने बताया कि उनके घर पर कब्जा कर लिया गया है। 19 सितंबर को जब वे घर लौटीं तो देखा कि घर पर कब्जा कर लिया गया है। उसी दिन बहेड़ी थाना में आवेदन दिया। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

धर्मेंद्र सिंह यादव।

पटना में पुलिस महानिदेशक को भी आवेदन दिया था

पीड़िता ने पटना में पुलिस महानिदेशक को आवेदन देकर बताया कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कहते हैं कि थाना को पैसे देकर खरीद लिया है। थाना अध्यक्ष मदद नहीं करेगा। जल्दी घर खाली करो, नहीं तो जान से मार देंगे।

पीड़िता ने मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा के पुलिस महानिरीक्षक को भी आवेदन दिया। बताया कि आरोपी रोज धमकी देते हैं। बाउंड्री तोड़कर जमीन खाली करवा रहे हैं। कहते हैं कि जान से मार देंगे, फिर बेल ले लेंगे।

कभी भी हमला हो सकता है। थाना प्रभारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सभी आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। ताकि परिवार सुरक्षित रह सके।

इसी मामले में थानाध्यक्ष पर कार्रवाई हुई है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News