Advertising
Home Top stories त्योहार, जन्मदिन, मांगलिक कार्यक्रम पर गांवों के स्कूलों में भोज: सरकार...
Advertising
<

त्योहार, जन्मदिन, मांगलिक कार्यक्रम पर गांवों के स्कूलों में भोज: सरकार का फरमान, ग्राम सभाओं के जनप्रतिनिधि, ‘वीबी जी राम जी’ पर भी करेंगे चर्चा – Bhopal News

4
त्योहार, जन्मदिन, मांगलिक कार्यक्रम पर गांवों के स्कूलों में भोज:  सरकार का फरमान, ग्राम सभाओं के जनप्रतिनिधि, ‘वीबी जी राम जी’ पर भी करेंगे चर्चा – Bhopal News

त्योहार, जन्मदिन, मांगलिक कार्यक्रम पर गांवों के स्कूलों में भोज: सरकार का फरमान, ग्राम सभाओं के जनप्रतिनिधि, ‘वीबी जी राम जी’ पर भी करेंगे चर्चा – Bhopal News


प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अब विद्यार्थियों के लिए वरिष्ठ नागरिक, त्योहार, जन्मदिन, मांगलिक कार्यक्रम पर गांव के विद्यालय में तिथि भोज दिए जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव पर इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली ग्राम सभाओं में इसको लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पंचायतों में सोलर एनर्जी के अधिकाधिक उपयोग को भी बढ़ावा देने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा कराई जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश की सभी पंचायतों में मनरेगा के नए नाम और उसमें तय किए गए प्रावधानों पर चर्चा की जाएगी। सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश में 24 जनवरी से 28 जनवरी के बीच ग्राम सभाओं का चरणबद्ध आयोजन किया जाना है। इसके लिए पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से एजेंडा भी तय कर दिया गया है। इसमें संकल्प से समाधान अभियान की प्रोग्रेस पर चर्चा की जाएगी, जो 31 मार्च तक चार चरण में चलने वाला है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत विकास योजना 2026-27 की प्राथमिकता, पंचायत में खुद के राजस्व स्त्रोत बढ़ाने और अटल ई सेवा पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही ई कोर्ट की स्थापना, पंचायतों में बिजली बिलों के भुगतान की प्रगति, स्वच्छ पेयजल प्रदाय की प्रोग्रेस और नल जल योजनाओं के संचालन संधारण पर चर्चा की जाएगी। पंचायतों में नए निर्माण कार्यों, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने खासतौर पर पीएम कुसुम, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसे स्कीम को बढ़ावा देने पर काम करने को लेकर चर्चा की जाएगी। मध्यान्ह भोजन, गांवों के विद्यालयों में तिथि भोज पर फोकस स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता साथी वॉश ऑन व्हील नवाचार से ग्राम सभा के सदस्यों को अवगत कराने और ग्राम के सभी प्रमुख लोगों, ग्राम सभा सदस्यों के मोबाइल में इस एप को डाउनलोड कराने का काम किया जाएगा। ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों के मापदंडों से ग्राम सभा को अवगत कराया जाएगा और ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित गांवों के मापदंडों के अनुसार मिली कमियों पर चर्चा ग्राम सभा में की जाएगी। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के अंतर्गत पीएम पोषण शालाओं में वितरित किए जाने वाले मध्यान्ह भोजन का नियमित वितरण, साप्ताहिक मेन्यू, क्वालिटी से पूर्ण और तय मात्रा में भोजन दिए जाने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिक, त्यौहार, जन्मदिन, मांगलिक कार्यक्रम पर ग्राम की शाला में तिथि भोज दिए जाने पर चर्चा की जाएगी। इंटरनेशन मिलेट इयर के संबंध में बच्चों को जागरूक किए जाने और शाला स्तर पर गतिविधियों के बारे में भी जानकारी देने का काम किया जाएगा। वीबी जी राम जी पर चर्चा, नए हितग्राही तलाशेंगे
मप्र राज्य रोजगार गारंटी परिषद के अंतर्गत विकसित भारत ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) पर ग्राम सभाओं में चर्चा कराई जाएगी। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अधूरे कामों को पूरा कराने और जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 में शामिल किए जाने वाले कामों पर चर्चा की जाएगी। एक बगिया मां के नाम परियोजना के कामों पर चर्चा की जाएगी और नए हितग्राही चयन पर विचार होगा। गंगोत्री हरित परियोजना के अंतर्गत वन भूमि में नदियों के उद्गम स्थल पर पौधरोपण, रोजगार नियोजन में महिला और एससी, एसटी श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही गुड गवर्नेंस गतिविधियों और रोजगार दिवस आयोजन व जॉब कार्ड अपडेशन व ई केवाईसी पर चर्चा की जाएगी। अविवाहित महिलाओं के लिए आजीविका मिशन में व्यवस्था
सरकार के निर्देशों में कहा गया है कि मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सभी गांवों में स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में जाने, दिव्यांग, विधवा तथा अविवाहित महिला होने पर उसे स्वसहायता समूह फोल्ड में शामिल किए जाने, पारंपरिक कला संबंधी काम गांव में किए जाने पर उसका चिन्हांकन किए जाने पर ग्राम सभा में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा पंचायत स्तर पर जेंडर फोरम के गठन तथा फोरम को एक्टिव किए जाने पर विचार किया जाएगा। ग्राम सभा के एजेंडे में वाटर शेड विकास घटक के अंतर्गत पीएम कृषि सिंचाई योजना में 2025-26 में किए जाने वालों कामों की प्रगति पर चर्चा होगी। पशुपालन और महिला बाल विकास के एजेंडे भी चर्चा में
पशुपालन और डेयरी विभाग की क्षीर धारा ग्राम योजना, महिला और बाल विकास विभाग की 100 दिवसीय जागरुकता अभियान पर विचार किया जाएगा। किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग द्वारा धरती माता बचाओ अभियान पर चर्चा कराई जाएगी। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान एएनएम द्वारा प्रथम तिमाही में पंजीयन कराने, एनीमिया खून की कमी और ग्राम स्वास्थ्य, पोषण व सैनिटेशन दिवस पर चर्चा की जाएगी। शिशु स्वास्थ्य और रोग निवारण तथा पोषण एनीमिया नियंत्रण और संतुलित आहार पर भी इसमें चर्चा की जाएगी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising