Advertising
Home Top stories तनोट माता के दरबार पहुंचे अभिनेता सन्नी देओल: ‘जाट’ फिल्म की...
Advertising
<

तनोट माता के दरबार पहुंचे अभिनेता सन्नी देओल: ‘जाट’ फिल्म की रिलीज के एक दिन पहले मांगी मन्नत, ‘मैं निकला गड्डी लेके’ पर किया डांस – Jaisalmer News

25
तनोट माता के दरबार पहुंचे अभिनेता सन्नी देओल:  ‘जाट’ फिल्म की रिलीज के एक दिन पहले मांगी मन्नत, ‘मैं निकला गड्डी लेके’ पर किया डांस – Jaisalmer News

तनोट माता के दरबार पहुंचे अभिनेता सन्नी देओल: ‘जाट’ फिल्म की रिलीज के एक दिन पहले मांगी मन्नत, ‘मैं निकला गड्डी लेके’ पर किया डांस – Jaisalmer News

जैसलमेर। तनोट माता मंदिर में अभिनेता सन्नी देओल, साथ हैं BSF DIG योगेंद्र सिंह राठौर।

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सन्नी देओल बुधवार को अचानक भारत-पाक बॉर्डर स्थित तनोट माता मंदिर पहुंचे। तनोट माता मंदिर के दर्शन कर होनी आपने वाली फिल्म ‘जाट’ की सफलता की कामना की। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने DIG योगेंद्र सिंह राठौर के ने

.

तनोट माता मंदिर परिसर में आयोजित अभिनेता सन्नी देओल के सम्मान समारोह में जब BSF जवानों ने ग़दर फिल्म का गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाया तो अभिनेता सन्नी देओल अपने आपको रोक नहीं सके और जमकर ठुमके लगाए। गौरतलब है कि सन्नी देओल माता के दरबार में फिल्म की सफलता की कामना के लिए बुधवार सुबह 8 बजे दिल्ली से चार्टर प्लेन से गुपचुप जैसलमेर पहुंचे और दर्शन के बाद दोपहर करीब 2 बजे चार्टर से मुंबई के लिए लौट गए।

जवानों के साथ डांस करते अभिनेता सन्नी देओल।

ग़दर-2 की सफलता से बढ़ी आस्था

Advertising

गौरतलब है कि जैसलमेर में भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर से सन्नी देओल का खास नाता है। उनकी फिल्म बॉर्डर में सबसे पहले तनोट माता मंदिर को दर्शाया गया था और गदर-2 के प्रमोशन के लिए सनी देओल तनोट माता मंदिर आए थे। इसके बाद गदर-2 ने अपार सफलता अर्जित की थी। तबसे सन्नी देओल इस मंदिर को बहुत मानते हैं। इसलिए एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म ‘जाट’ की सफलता के लिए तनोट माता मंदिर पहुंचे, जो कल गुरुवार 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

‘मैं निकला गड्डी ले के’ गाने पर किया डांस

इस मौके पर सनी देओल ने भारत पाक बॉर्डर से सटे तनोट राय मंदिर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ गदर फिल्म के गानों पर जमकर डांस किया। इसके बाद अभिनेता ने बीएसएफ जवानों के साथ बातचीत की और विषम परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे जवानों की सराहना की। सन्नी देओल ने कहा, ‘देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के तौर पर विख्यात सीमा सुरक्षा बल के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा पर देश को गर्व है। अंत में सीमा सुरक्षा बल की प्रशंसा की एवं शुभकामनाएं दी।

जवानों की हौसला अफजाई करते सन्नी देओल।

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘जाट’

‘जाट’ मूवी हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगु में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी को गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया है। सन्नी देओल के साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसंड्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर सन्नी देओल को काफी उम्मीदें हैं।

बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ फोटो खिंचवाई।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising