Advertising
Home Top stories टी-20 वर्ल्डकप में उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया: AUS 170...
Advertising
<

टी-20 वर्ल्डकप में उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया: AUS 170 का टारगेट नहीं चेज कर सका, 2007 WC में भी हरा चुका है जिम्बाब्वे

0
टी-20 वर्ल्डकप में उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया:  AUS 170 का टारगेट नहीं चेज कर सका, 2007 WC में भी हरा चुका है जिम्बाब्वे

टी-20 वर्ल्डकप में उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया: AUS 170 का टारगेट नहीं चेज कर सका, 2007 WC में भी हरा चुका है जिम्बाब्वे


टी-20 वर्ल्ड कप में पहला उलटफेर देखने को मिला है। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन के अंतर से हराया। टीम ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्डकप में हराया है। उसने 19 साल पहले 2007 में भी ऑस्ट्रेलियन को लीग राउंड में हराया था। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच का स्कोरकार्ड… मैट रेनशॉ की फिफ्टी, डेविड-ग्रीन जीरो पर आउट
टारगेट चेज कर रहे मैट रेनशॉ (65 रन) ने फिफ्टी लगाई। ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस (6) ट्रैविस हेड (17) और जोश इंग्लिस (8) खास प्रदर्शन नहीं कर सके। टिम डेविड और कैमरन ग्रीन का खाता भी नहीं खुला। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी के अलावा, इवांस को 3 विकेट मिले। जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने फिफ्टी लगाई
जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल 11वां अर्धशतक है। उनके अलावा तादिवानाशे मारुमनी और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली। कप्तान सिकंदर रजा ने 13 बॉल पर नाबाद 25 रन बनाए। ऑस्टेलिया के लिए मार्कस स्टोयनिस और कैमरन ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।
इस वर्ल्डकप में पहला उलटफेर क्या लीग राउंड से बाहर हो जाएगा ऑस्ट्रेलिया?
ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे नंबर पर है। उसने 2 में से एक मैच गंवा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास 2 अंक हैं। अब कंगारुओं को अगले दौरे में जाने के लिए श्रीलंका और ओमान से मैच जीतने होंगे। साथ ही श्रीलंका और जिम्बाब्से के एक-एक मैच हारने की कामना करनी होगे। यह वहीं मैदान, जहां भारत-पाक मैच होगा
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ। यह वही मैदान है, जहां पर 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान मैच खेला जाएगा। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 170 रन का टारगेट चेज नहीं कर सकी है। ऐसे में यहां भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच की उम्मीद है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस, मैथ्यू कुह्नेमन, एडम जम्पा। जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैडली इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक NEWS4SOCIALके खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए।
अभी खेलें SUPER ओवर, क्लिक करें

Advertising