Advertising
Home Top stories झांसी में अब शराब की दुकान समर्थकों का हंगामा: बोले-शराब की...
Advertising
<

झांसी में अब शराब की दुकान समर्थकों का हंगामा: बोले-शराब की दुकान यहीं खुलनी चाहिए, दूर जाने में गिरने का डर है – Jhansi News

101
झांसी में अब शराब की दुकान समर्थकों का हंगामा:  बोले-शराब की दुकान यहीं खुलनी चाहिए, दूर जाने में गिरने का डर है – Jhansi News

झांसी में अब शराब की दुकान समर्थकों का हंगामा: बोले-शराब की दुकान यहीं खुलनी चाहिए, दूर जाने में गिरने का डर है – Jhansi News

शराब की दुकान निर्धारित स्थान पर खोले जाने का समर्थन करते मोहल्लावासी

झांसी में शराब की दुकान अब ज्वलनशील मुद्दा बन गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगेट अंदर आवंटित हुई शराब की दुकान को एक पक्ष हटाने की मांग कर रहा था। वहीं, अब दूसरे पक्ष ने भी मोर्चा खोल दिया है।

.

मंगलवार को यहां बड़ी संख्या में पुरुष इकट्ठे हुए और एक सुर में शराब की दुकान मोहल्ले में खोले जाने का समर्थन किया। बोले कलारी दूर होगी तो गिरने-पड़ने का खतरा रहेगा।

बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगेट पर पहले एक शराब की दुकान चलती थी। हाल ही में उस ठेके का समय खत्म हुआ तो नया ठेका हुआ।

1 अप्रैल से यहां मुख्य सड़क पर दुकान खोली जानी थी लेकिन पार्षद आशीष रायकवार के साथ मोहल्ले की महिलाओं और युवाओं ने इसका विरोध करते हुए दुकान नहीं खुलने दी।

Advertising

मंगलवार को दिन भर चले हंगामे के बाद अब दूसरा पक्ष मोर्चा खोलकर खड़ा हो गया है। दूसरे मोर्चे की मांग थी कि कलारी जहां खोली जा रही है, वही सही है। इसको लेकर उन्होंने नारेबाजी भी की। ऐसे में अब दोनों पक्ष आमने-सामने हैं।

समर्थक बोले कलारी दूर नहीं जानी चाहिए

बड़ी संख्या में जमा हुए पुरुषों ने लक्ष्मीगेट अंदर सड़क पर जमकर नारेबाजी की। उनका नारा था कि ‘कलारी यहीं खुलनी चाहिए’। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पार्षद महिलाओं को भड़का रहे हैं। महिलाएं समझ नहीं पा रहीं। बोले अगर कलारी दूर खोली गई तो आने-जाने में दिक्कत होगी। कहा ऐसे में गिरने का डर भी है। यहीं, पास में कलारी खुलेगी तो दूर नहीं जाना पड़ेगा।

दूसरे मोर्चे को महिलाओं का नहीं मिला साथ

एक तरफ जहां मोहल्ले की मुख्य सड़क पर शराब की दुकान खोले जाने से रोकने के लिए महिलाएं और युवा धरना प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरी तरफ 20 मीटर की दूरी पर दुकान खोलने की मांगें करने वाले मोर्चा संभाले हुए थे। हालांकि दुकान के समर्थकों में महिलाएं शामिल नहीं थीं।

पुलिस कर रही गश्त

शराब की दुकान को लेकर बरपा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक पुलिस के लिए शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे लोग ही चुनौती बने थे लेकिन अब दूसरा मोर्चा भी तैयार हो गया है। ऐसे में यहां कोई टकराव न हो जाए, इसको लेकर पुलिस हर घंटे में गश्त कर रही है। साथ ही जैसे ही नारेबाजी की सूचना मिल रही तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच जा रही है।

पार्षद पर बरसे दूसरे पक्ष के समर्थक

शराब की दुकान मुख्य सड़क पर खोले जाने का विरोध कर रहे पार्षद पर दुकान के समर्थक जमकर बरसे। उन्होंने पार्षद पर दबाव बनाने का भी आरोप लगया। उनका कहना था कि दो वार्ड के पार्षद अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं। कहा महिलाएं अभी इस बात को समझ नहीं रहीं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising