Advertising
Home Top stories जोकोविच ने करियर का 100वां खिताब जीता: जिनेवा ओपन जीतकर फेडरर...
Advertising
<

जोकोविच ने करियर का 100वां खिताब जीता: जिनेवा ओपन जीतकर फेडरर और कोनर्स की बराबरी की; फाइनल में हुरकाज को हराया

2
जोकोविच ने करियर का 100वां खिताब जीता:  जिनेवा ओपन जीतकर फेडरर और कोनर्स की बराबरी की; फाइनल में हुरकाज को हराया

जोकोविच ने करियर का 100वां खिताब जीता: जिनेवा ओपन जीतकर फेडरर और कोनर्स की बराबरी की; फाइनल में हुरकाज को हराया

  • Hindi News
  • Sports
  • Novak Djokovic Achieves 100th Open Era Title, Ties Federer & Connors Record

स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जोकोविच ने जिनेवा ओपन जीता।

नोवाक जोकोविच ने ओपन एरा में 100वां खिताब जीतकर रोजर फेडरर और जिमी कोनर्स की बराबरी कर ली है। रोजर फेडरर 103 खिताब के साथ दूसरे और जिमी कोनर्स 109 खिताब के साथ सबसे ज्यादा ATP खिताब जीतने वालों में टॉप पर हैं।

जोकोविच ने जिनेवा ओपन के फाइनल में टूर्नामेंट के छठे सीड ह्यूबर्ट हुरकाज को 5-7, 7-6, 7-6 से हराया। शुरुआत में जोकोविच एक सेट से पिछड़ गए और उसके बाद उन्होंने वापसी की और अंत में खिताब अपने नाम किया।

टेनिस में 1968 में ओपन एरा की शुरुआत हुई जब सभी खिलाड़ियों (एमेच्योर और प्रोफेशनल) को चारों ग्रैंड स्लैम में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई। इसे ओपन एरा कहा जाता है।

Advertising

20 अलग-अलग सीजन में ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने जोकोविच ने इस खिताब के साथ 20 अलग-अलग सीजन में ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं इसमें ओलिंपिक गोल्ड मेडल भी शामिल है।

जोकोविच ने जिनेवा ओपन के फाइनल में ह्यूबर्ट हुरकाज को 5-7, 7-6, 7-6 से हराया।

आखिरी खिताब 2024 ओलिंपिक में जीता था इससे पहले जोकोविच ने अपना आखिरी खिताब 2024 में पेरिस ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं पिछले साल शंघाई के फाइनल में उन्हें जैनिक सिनर ने हराया और मार्च में मियामी के फाइनल में जाकुब मेनसिक ने उन्हें मात दी थी।

मैड्रिड ओपन में हारने के बाद कोच एंडी मरे से नाता तोड़ लिया था जोकोविच ने हाल ही में मैड्रिड ओपन से बाहर होने के बाद उन्होंने कोच एंडी मरे से नाता तोड़ लिया था। उन्हें मैड्रिड ओपन में पहले दौर में ही इटली के माटेओ अर्नाल्डी से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि वह कुछ और टूर्नामेंट के बाद अपने कोचिंग सेटअप के बारे में फैसला करेंगे।

फ्रेंच ओपन में 24वां ग्रैंड स्लैम जीतने के लिए उतरेंगे जोकोविच 25 मई से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन में अपना 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लिए उतरेंगे। उन्होंने अब तक तीन फ्रेंच ओपन खिताब जीता है। फ्रेंच ओपन में चौथा खिताब जीतने के लिए उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर की चुनौती से पार करना पड़ेगा। सिनर उनके ही ग्रुप में हैं।

_______________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL मैच मोमेंट्स पंजाब-दिल्ली मैच में 8 कैच छूटे:DC सीजन में हाईएस्ट कैच ड्रॉप करने वाली टीम; करुण ने कैच छोड़कर सिक्स का इशारा किया

IPL-18 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में DC ने 4 विकेट खोकर 19.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Advertising