जेल में मच्छरदानी व टीवी के लिए तरस रहा यूपी का सबसे बड़ा माफिया मुख्तार

124

जेल में मच्छरदानी व टीवी के लिए तरस रहा यूपी का सबसे बड़ा माफिया मुख्तार

मुख्तार अंसारी अपने साथ गाड़ियों का काफिला लेकर चलता था इस दौरान मुख्तार के काफिले में मौजूद सहयोगियों के पास आधुनिक हथियार भी रखते थे। प्रदेश में मुख्तार का इतना दबदबा था कि कोई भो राजनेता हो या माफिया मुख्तार से संबंध नहीं खराब करना चाहता था।

लखनऊ. यूपी के सबसे बड़े माफिया मुख्तार अंसारी के गैंग को खत्म करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार की लगातार कार्यवाई कर रही है। सरकार की कार्यवाइयों का नतीजा है कि मुख्तार अंसारी गैंग की कमर टूट चुकी है। प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया कहे जाने वाला मुख्तार जेल में टीवी व मच्छरदानी के लिए तरस रहा है। मुख्तार इस समय यूपी की बांदा जेल में बंद है। एक समय था कि मुख्तार अंसारी के लिए ताजा मच्छली जेल में पहुंचायी जाती थी। इस बात से मुख्तार के रुतबे का अंदाजा लगाया जा सकता है कि डीएम जेल में मुख्तार के साथ बैडमिंटन खेलने आते थे। लेकन अब समय बदल गया है। योगी सरकार की कार्यवाइयों से मुख्तार के रुतबे में कमी आई है।

काफिले में शामिल होती थी दर्जनी गाड़ियां

मुख्तार अंसारी को रुतबे के आगे सरकारें भी बौनी नजर आती थी यह कहा जाता था कि मुख्तार इतना ताकतवर है कि वह सरकार बदल सकता है लेकिन अब मुख्तार का बुरा समय चल रहा है। योगी सरकार ने मुख्तार के कई करीबी शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया है। मुख्तार अंसारी अपने साथ गाड़ियों का काफिला लेकर चलता था इस दौरान मुख्तार के काफिले में मौजूद सहयोगियों के पास आधुनिक हथियार भी रखते थे। प्रदेश में मुख्तार का इतना दबदबा था कि कोई भो राजनेता हो या माफिया मुख्तार से संबंध नहीं खराब करना चाहता था।

सरकार कर रही लगातार कार्यवाई

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद मुख्तार अंसारी गैंग के खात्मे के लिए यूपी एसटीएफ व पुलिस ने कई कार्यवाई की हैं। इन कार्यवाइयों के तहत मुख्तार अंसारी के कई शार्प शूटरों को मार गिराया गया है। योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी को आर्थिक तौर पर भी कमजोर किया है। मुख्तार अंसारी से जुड़े हुए तमाम लोगों की संपत्तियों को जप्त किया गया है।

मुख्तार की दी गई आर्थिक चोट

साढे चार साल में मुख्तार अंसारी से जुड़े कई अपराधियों को यूपी पुलिस ने मार गिराया है। न सिर्फ उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबियों को एनकाउंटर में मार गिराया बल्कि मुख्तार अंसारी के गैंग को कमजोर करने के लिए आर्थिक चोट भी दी। योगी सरकार ने कार्यवाई करते हुए मुख्तार अंसारी के करीबी ठेकेदार उमेश सिंह के शॉपिंग मॉल पर बुलडोजर चलाया। शॉपिंग मॉल की कीमत 10 करोड़ थी। राजधानी लखनऊ के डालीबाग स्थिति अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के मकान पर भी बुलडोजर चलाया गया। मुख्तार अंसारी की भाभी फरहत अंसारी की अवैध संपत्ति को लेकर की कार्यवाई की गई। फरहत अंसारी के खिलाफ हजरतगंज थाने में धोखाधड़ी, साजिश रचने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। सरकारी आंकड़ों के तहत अब तक मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े हो 244 सदस्यों की 200 करोड़ की संपत्ति जप्त की गई है।











उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News