जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने हेल्थ टेक्नोलॉजी में बढ़ाए कदम: मेडिटेक कॉन्क्लेव 2025 में डिजिटल हेल्थकेयर को लेकर हुईं तीन बड़ी घोषणाएं, देशभर के हेल्थ एक्सपर्ट्स हुए शामिल – Jaipur News h3>
जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जयपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मेडिटेक कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन किया।
भारत के हेल्थकेयर सिस्टम को तकनीक से जोड़ने और भविष्य की चिकित्सा सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जयपुर ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मेडिटेक कॉन्क्लेव 2025’ का भव्य आयोजन किया।
.
कॉन्क्लेव का एआई इन हेल्थकेयर था, जिसमें देशभर से चिकित्सा विशेषज्ञों, टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स और हेल्थकेयर लीडर्स ने भाग लिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेलीमेडिसिन, रोबोटिक रिहैबिलिटेशन, हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स, स्मार्ट वियरेबल्स और बायोमेडिकल इनोवेशन जैसे अत्याधुनिक विषयों पर विचार साझा किए।
कॉन्क्लेव में हुईं तीन बड़ी घोषणाएं
- राजस्थान का पहला बीसीए इन हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स प्रोग्राम : छात्रों को कंप्यूटर एप्लिकेशन और हेल्थ सर्विसेज को जोड़कर तकनीक आधारित समाधान तैयार करने में प्रशिक्षण देगा।
- जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर डिजिटल हेल्थ : यह राजस्थान का पहला डिजिटल हेल्थ इनोवेशन सेंटर होगा, जो विशेष रूप से ग्रामीण, रेगिस्तानी और जनजातीय क्षेत्रों की स्वास्थ्य जरूरतों पर केंद्रित रहेगा।
- एआई इनोवेशन इन हेल्थकेयर आइडियाथॉन: इस प्रतियोगिता के विजेताओं को सीड फंडिंग, मेंटरशिप, पेटेंट सहायता और इन्कयूबेशन समर्थन मिलेगा, जिससे वे AI आधारित हेल्थ सॉल्यूशंस को धरातल पर उतार सकें।
कॉन्क्लेव का एआई इन हेल्थकेयर था, जिसमें देशभर से चिकित्सा विशेषज्ञों, टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स और हेल्थकेयर लीडर्स ने भाग लिया।
कॉन्क्लेव में यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अमित अग्रवाल ने जेईसीआरसी मेडिकल कॉलेज की प्रगति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कॉलेज का निर्माण कार्य जोर-शोर से जारी है और इसे 2026 के अकादमिक सेशन से शुरू किया जाएगा।
तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य का संगम
डिजिटल स्ट्रेटेजिस्ट धीमंत अग्रवाल ने कहा, “मेडिटेक कॉन्क्लेव 2025, शिक्षा, नवाचार और स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसा संगम है, जो समाज में वास्तविक बदलाव लाने की दिशा में प्रयासरत है।”
डॉ. आकांक्षा शर्मा (कोऑर्डिनेटर – फिजियोथेरेपी) और डॉ. रवि शंकर शर्मा (असिस्टेंट प्रोफेसर – कंप्यूटर साइंस) ने कहा कि यह आयोजन एक सफल मंच साबित हुआ, जहां हेल्थ टेक्नोलॉजी को लेकर गंभीर और सशक्त विचार साझा किए गए।




