जिले में अधूरा बारिश का कोटा, 17 फीसदी कम बारिश, बरगी में आवक घटी- देखें वीडियो

99

जिले में अधूरा बारिश का कोटा, 17 फीसदी कम बारिश, बरगी में आवक घटी- देखें वीडियो

जिले में अधूरा बारिश का कोटा, 17 फीसदी कम बारिश, बरगी में आवक घटी

 

जबलपुर। मानसून के जल्दी दस्तक देने के बाद भी बादलों के रूठने से जुलाई में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका। बीते कुछ दिनों से लगातार सावन की फुहार हो रही है। लेकिन झमाझम बारिश की खेप नहीं मिलने से मानसूनी वर्षा का कोटा अधूरा रह गया है। मौसम विभाग के रेकॉर्ड के अनुसार अभी 17 प्रतिशत पानी कम बरसा है। हालांकि मौसम विभाग के नक्शे में बारिश के मामले में जिला अभी ग्रीन जोन में है। जो कि सामान्य वर्षा दर्शाता है।

शहर में अब तक 386.1 मिमी वर्षा शहर में धीरे-धीरे सीजन में कुल बारिश बढकऱ 386.1 मिमी हो गई है। शनिवार को दिन में 1.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। जबकि शुक्रवार को सुबह 8.30 से शनिवार की सुबह 8.30 बजे के बीच 12.2 मिमी बारिश हुई है। रुक-रुक सावन की रिमझिम जारी रहने पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये सामान्य से 4 डिग्री सी नीचे रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.1 डिग्रीसेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। आद्र्रता सुबह के समय 98 प्रतिशत और शाम को 90 प्रतिशत थीं। दक्षिण-पश्चिमी हवा 5-6 किमी प्रतिघंटा की गति से चली।

 

बादलों की नई खेप से उम्मीद बढ़ी बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के बाद मानसूनी गतिविधियां फिर शुरू हो गई हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवा के साथ आयी काले घने बादलों की नई खेप ने शहर के ऊपर डेरा जमा लिया है। इससे एक-दो दिन तक अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र कुमार तिवारी के अनुसार बिहार-झारखंड के ऊपर चक्रवात है। ये दक्षिणी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। दक्षिणी हरियाणा के ऊपर भी एक कम दबाव का क्षेत्र है। मानसूनी ट्रफ गंगानगर, फिरोजपुर, बांदा, चित्रकूट, बिहार होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इनके प्रभाव से रविवार को शहर और संभाग में अधिकांश जगह गरज-चमक के साथ बौछार और बारिश की संभावना है।

नर्मदा का जल स्तर बढ़ा, ग्वारीघाट-तिलवाराघाट में डूबे कई मंदिर
नर्मदा के कैचमेंट क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके कारण नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। जल स्तर बढऩे से ग्वारीघाट व तिलवाराघाट में कई मंदिर व पूजन स्थल डूब गए हैं। बरगी डैम में पानी की आवक कम हो गई है। फिलहाल जल स्तर 417.45 मीटर पहुंच गया है। नहर व पावर हाउस से पानी छोड़ा जा रहा है।






Show More



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News