Advertising
Home Top stories जावरा में आइस फैक्ट्री में अमोनियम गैस लीकेज: कर्मचारी फैक्ट्री छोड़...
Advertising
<

जावरा में आइस फैक्ट्री में अमोनियम गैस लीकेज: कर्मचारी फैक्ट्री छोड़ भागे, आंखों में हुई जलन तो मचा हड़कंप; पुलिसकर्मी टहल रहे थे तो पता चला – Ratlam News

17
जावरा में आइस फैक्ट्री में अमोनियम गैस लीकेज:  कर्मचारी फैक्ट्री छोड़ भागे, आंखों में हुई जलन तो मचा हड़कंप; पुलिसकर्मी टहल रहे थे तो पता चला – Ratlam News

जावरा में आइस फैक्ट्री में अमोनियम गैस लीकेज: कर्मचारी फैक्ट्री छोड़ भागे, आंखों में हुई जलन तो मचा हड़कंप; पुलिसकर्मी टहल रहे थे तो पता चला – Ratlam News

अमोनियन गैस के लीकेज के बाद मौके पर एसपी अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी।

रतलाम के जावरा में मंगलवार रात आंटिया चौराहे पर स्थित पोरवाल आइस फैक्ट्री में एक टैंक से अमोनियम गैस लीकेज होने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह डर के मारे भाग गए। फैक्ट्री के पीछे स्थित पुलिस लाइन म

.

गैस लीकेज के समय एसपी अमित कुमार जावरा में भ्रमण कर रहे थे। उन्हें जानकारी मिलते ही वह भी तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही जावरा एसडीएम त्रिलौचन गौड़, जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों, एसडीओपी संदीप मालवीय, संबंधित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फायर लारियां बुलाई। फैक्ट्री में स्थित टैंक पर पानी का छिड़काव किया। आसपास के क्षेत्रों में पानी का छिड़काव फायर लॉरी से किया।

बताया जा रहा है कि टैंक के वॉल में लीकेज होने से अमोनियम गैस का रिसाव हुआ। समय रहते मालूम पड़ने पर बड़ी घटना होने से बच गई। रात 12.30 बजे तक पुलिस फैक्ट्री संचालक व श्रमिकों को थाने पर पूछताछ कर रही थी। अधिकारी मौके पर मास्क लगाकर मौजूद है।

फैक्ट्री परिसर में फायर लॉरी से पानी की छिड़काव किया।

Advertising

पुलिस टीम ने तत्काल अलर्ट किया

एसपी अमित कुमार ने बताया प्रथमदृष्टया जो जानकारी सामने आई है उसमें वॉल लीकेज के कारण अमोनिया गैस लिक हुआ है। जावरा सीएसपी, एसडीओपी व प्रशासन की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति को कंट्रोल किया। गैस लीक वॉल को बंद कर दिया है। पानी का छिड़काव किया है। कुछ व्यक्ति इफेक्टेड थे संपर्क साध कर उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट दिया है।

ऐसे चला पता

एसपी के अनुसार फैक्ट्री के पीछे पुलिस लाइन है। कुछ पुलिसकर्मी रात करीब 10.30 बजे टहल रहे थे। उन्हें इस बारे में पता चला। तत्काल अधिकारियो को सूचना दी। देर रात कर फैक्ट्री संचालक से पुलिस पूछताछ मे जुटी थी।

फैक्ट्री परिसर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में पानी की छिड़काव किया गया।

कोई जनहानि नहीं- एसडीएम

जावरा एसडीएम त्रिलौचन गौड़ ने बताया अचानक से गैस का रिसाव होने से कुछ श्रमिकों के आंखों में जलन हुई। डर के मारे वह भाग गए। मौके पर फैक्ट्री संचालक थे या नहीं, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। हमें जैसे इस बात का पता चला तो मौके पर फायर लॉरियां, एंबुलेंस तैनात की। जहां से गैस का रिसाव हो रहा था वहां पानी का छिड़काव किया। 4 से 5 फयर लॉरी से आसपास के क्षेत्र में पानी की छिड़काव किया। स्थिति सामान्य है। कोई जनहानि नहीं हुई है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising