जानें राजा भैया और राजस्थान के सिंधिया राजघराने में क्या है कनेक्शन

1231

जानें राजा भैया और राजस्थान के सिंधिया राजघराने में क्या है कनेक्शन

Raja Bhaiya Dushyant Singh Scindia: देश में कई राजघराने ऐसे हैं जो अब राजनीति में हैं। इन शाही परिवारों के सदस्य संसद और विधानसभाओं में अपने क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करते हैं। इन शाही परिवारों से आए कई राजनेता आपस में रिश्तेदार भी हैं, जैसे- यूपी के राजा भैया और राजस्थान का सिंधिया राजघराना

लखनऊ.Raja Bhaiya Dushyant Singh Scindia: यूपी में ‘कुंडा से निर्दलीय विधायक राजा भैया’ और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की बुआ वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) भी रिश्तेदार हैं। आइए जानें कैसे:

कौन हैं राजा भैया?
कुँवर रघुराज प्रताप सिंह एक सुप्रसिद्ध भारतीय राजनेता है, जो राजा भैया के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। राजा भैया ने 1993 में हुए विधानसभा चुनाव से कुंडा की राजनीति में कदम रखा था, तब से वह लगातार अजेय बने हुए हैं। राजा भैया, बीजेपी की कल्याण सिंह सरकार और एसपी की मुलायम सिंह सरकार में भी मंत्री बने। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट में खाद्य एवं रसद मंत्री है। और ऐसा कहा जाता है की राजा भैया जी हर साल 101 गरीब बहन बेटियो की शादी करवाते है।

राजा भैया किस रियासती परिवार से हैं?
राजा भैया कुंडा में भदरी रियासत के राजकुमार हैं। उनके पिता उदय प्रताप सिंह इस रियासत के महाराज हैं। राजा भैया की मां झांसी के पास समथर शाही परिवार से हैं| राजा भैया का विवाह बस्ती रियासत की राजकुमारी भान्वी देवी से हुआ। इनके दो पुत्र शिवराज एंव ब्रृजराज, दो पुत्रियाँ राधवी और ब्रृजेश्वरी है। समथर राजघराने के राजा रंजीत सिंह जूदेव राजा भैया के सगे मामा हैं। रंजीत सिंह जूदेव कांग्रेस के एमएलए भी हैं।

राजा भैया और धौलपुर राजघराने के महाराज दुष्यंत सिंह से क्या है इनका रिश्ता ?
राजा भैया की ममेरी बहन निहारिका सिंह जूदेव की शादी दुष्यंत सिंह से साल 2000 में शाही तरीके से हुई थी| वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह राजस्थान में झालावार से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं| पर इनकी शादी के सालभर में इनके पिता हेमंत सिंह औऱ मां वसुंधरा राजे का तलाक हो गया था।



उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News