जल जीवन मिशन में केंद्र नहीं देगा एमपी को फंड: 8358 अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स, पूरा करने राज्य सरकार खर्च करेगी 9026 करोड़ – Bhopal News h3>
कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।
मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के अधूरे कामों के लिए अब राज्य सरकार खुद खर्च उठाएगी। केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए नया फंड देने से मना कर दिया है।
.
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने मंगलवार को फैसला लिया कि 8358 अधूरी नल-जल योजनाओं को पूरा करने के लिए 9026.97 करोड़ रुपए राज्य सरकार खर्च करेगी
अब तक जल जीवन मिशन के तहत ये काम हुआ
- 27990 एकल नल-जल योजनाएं (20765 करोड़ की लागत) शुरू की गईं।
- 148 समूह जल योजनाएं (60786 करोड़ की लागत) को मंजूरी मिली।
- इनमें से 15927 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, बाकी काम अधूरे हैं।
- 8358 योजनाएं अब फिर से चेक की जाएंगी और पूरी की जाएंगी।
- अगर इन्हें नहीं किया गया तो 7 लाख से ज्यादा परिवार पानी से वंचित रह जाते।
- केंद्र का हिस्सा 2813 करोड़ नहीं मिलेगा, इसलिए अब पूरी राशि राज्य सरकार खर्च करेगी। यह योजना कुल मिलाकर 80,000 करोड़ की है।
इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड रोड बनेगा हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर
- इंदौर से उज्जैन तक नया ग्रीनफील्ड फोरलेन रोड बनाया जाएगा।
- पहले यह सड़क PWD विभाग बनाने वाला था, अब इसकी लागत बढ़कर 2935.15 करोड़ हो गई है।
- इसलिए इसे हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल से बनाया जाएगा।
- इसमें 48 किमी लंबी सड़क, पेवर्ड शोल्डर, सर्विस रोड, अंडरपास, फ्लाईओवर और जंक्शन बनाए जाएंगे। काम 17 महीने में पूरा होगा।
नर्मदापुरम-टिमरनी रोड भी बनेगा
- 72 किमी लंबा रोड हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल से बनेगा।
- लागत: 972.16 करोड़
- इसमें भी अंडरपास, फ्लाईओवर और जंक्शन शामिल हैं।
उज्जैन के हरिफाटक आरओबी को मिलेगा फोरलेन ब्रिज
- अभी टू लेन ब्रिज है, सिंहस्थ को देखते हुए इसे फोर लेन किया जाएगा।
- लागत: 371 करोड़, कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।
शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय कोचिंग का मौका
- पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों की तारीफ की।
- जर्मनी के एक फुटबॉलर ने भी ये पॉडकास्ट सुना और खिलाड़ियों को कोचिंग देने की इच्छा जताई है।
- सरकार अब खिलाड़ियों को विदेश भेजने की तैयारी कर रही है।
कल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पीएम मित्रा पार्क को लेकर रोड शो
धार जिले में पीएम मित्रा पार्क है। कॉटन इंडस्ट्री में एक नई क्रांति आ रही है। तीन सितम्बर को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का रोड शो होगा। टेक्सटाइल उद्योग और देश के बाहर के लोग आएंगे। सिर्फ एक रुपए वर्ग मीटर प्रीमियम और 120 रुपए प्रतिवर्ग फीट विकास शुल्क लेकर भूमि आवंटन पहले आओ पहले पाओ में आवंटन करेंगे।
22 अगस्त से 11 सितम्बर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। दो हजार करोड़ से अधिक की लागत लगेगी और तीन लाख प्रत्यक्ष और एक लाख अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन होगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया है। काल गणना का केंद्र उज्जैन है। इसमें एक सेकेंड का भी परिवर्तन नहीं आता है। सूर्य और नवग्रह के संचालन के हिसाब से काल गणना होती है। पहले देश में लाएंगे। इसके मोबाइल एप भी बना है। वर्तमान और वैदिक समय में अंतर भी पता लग सकेगा।
ग्वालियर पर्यटन कांक्लेव में तीन हजार दो सौ करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। पर्यटन के क्षेत्र में बड़े काम करने वाले कम्पनी इसमें शामिल हुई हैं। एक हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव सचिन गुप्ता ने दिया है। बीस से अधिक निवेशकों ने निवेश प्रस्ताव दिए हैं।



