जयपुर में बदहाल व्यवस्थाओं की खुली पोल: अंधेरे में गलियां, कहीं सीवर से लबालब सड़कें; शिकायतों के समाधान से लोगों को मिली राहत – Jaipur News h3>
जयपुर शहर में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। कई इलाकों में रोड लाइट खराब होने से रात के समय अंधेरा पसरा हुआ है, वहीं जाम सीवर और टूटी सड़कों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। कुछ क्षेत्रों में नई बनी सड़कें भी
.
इन समस्याओं को नागरिकों ने NEWS4SOCIALसमाधान सेगमेंट के जरिए उठाया, जिसके बाद कई मामलों में संबंधित विभागों ने कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत भी दी है। NEWS4SOCIALको मिली शिकायतों के जरिए शहर की व्यवस्थाओं की जमीनी तस्वीर एक बार फिर सामने आई है।
आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।
झोटवाड़ा में खराब रोड लाइट से डर का माहौल झोटवाड़ा के अशोक नगर से पवन कुमार ने पोस्ट किया कि उनकी कॉलोनी में लंबे समय से रोड लाइट खराब है। बारिश के समय अंधेरे के कारण लोगों में हादसे का डर बना रहता है।
मालवीय नगर में सड़क पर भरा सीवर का पानी सेक्टर-9 से दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में सीवर का पानी सड़क पर जमा है। इससे घरों की बाथरूम लाइन भी चोक हो गई है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है।
नई सड़क फिर तोड़ी, हादसे का खतरा विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया से शिव ने पोस्ट किया कि कुछ महीने पहले ही सड़क बनाई गई थी, लेकिन बाद में उसे फिर तोड़ दिया गया। लेकिन अब तक ठीक नहीं किया गया। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
न्यू इंद्रा कॉलोनी में कई दिनों से बंद है रोड लाइट गली नंबर-6 से अब्दुल अनीस ने पोस्ट किया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से रोड लाइट्स बंद है, जिससे रात में लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
टाटा नगर में अतिक्रमण की समस्या दूर शास्त्री नगर के टाटा नगर से दिनकर सोनी ने पोस्ट किया था कि सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम और अतिक्रमण की समस्या बनी हुई थी। शिकायत के बाद व्यवस्था में सुधार करवाया गया, जिससे लोगों को राहत मिली।
3 महीने से बंद रोड लाइट हुई चालू विश्वकर्मा कॉलोनी, शास्त्री नगर से रामचंद्र ने पोस्ट किया था कि टाटा नगर की गली नंबर-2 में पिछले 3 महीनों से रोड लाइट बंद थी। शिकायत सामने आने के बाद लाइट को ठीक करवा दिया गया।
आज ‘पब्लिक के स्टार’: शिव कुमार (वार्ड पार्षद) शास्त्री नगर क्षेत्र में रोड लाइट की समस्या के समाधान में शिव कुमार (वार्ड पार्षद) ने अहम भूमिका निभाई। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने संबंधित विभाग से समन्वय कर बंद पड़ी रोड लाइट को ठीक करवाया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली।
‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट अब आमजन की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। जहां एक ओर समस्याएं उजागर हो रही हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारी त्वरित कार्रवाई कर लोगों का भरोसा भी जीत रहे हैं।
पब्लिक की आवाज बन रहा ‘NEWS4SOCIALसमाधान’
‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अधिकारियों तक सीधे पहुंच रहीं जन समस्याएं
दैनिक NEWS4SOCIALके इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकेंगे।
NEWS4SOCIALएप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
1.जयपुर में जनता की नहीं सुनी जा रही परेशानी:सड़क, सफाई, सीवरेज जैसी समस्याओं का लगा अंबार, राहुल अग्रवाल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’
2.NEWS4SOCIALसमाधान पर उजागर हो रही जयपुर की समस्याएं:कई कॉलोनियों में गंदगी, टूटी सड़कें और आवारा पशुओं से जनता परेशान, राहुल बने ‘पब्लिक के स्टार’
3. जयपुर की कई कॉलोनियों में हालात खराब:प्रताप नगर के सेक्टर 28 में गंदगी, सीवर से जनता परेशान, NEWS4SOCIAL‘समाधान’ से आदर्श नगर-झोटवाड़ा में राहत
4. झोटवाड़ा में 15 साल से नहीं बनी सड़क:NEWS4SOCIALसमाधान से मिली जनता को राहत, रविंद्र बने पब्लिक के स्टार
5.जयपुर में मूक दर्शक बना शासन – प्रशासन:मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता हो रही परेशान, रविंद्र सिंह ने सुनी जनता की आवाज
6.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही जनता:NEWS4SOCIALसमाधान बना जनता की आवाज, प्रदीप बने पब्लिक के स्टार
7.जयपुर में जनता हो रही परेशान:गंदगी, जाम सीवर और बिजली लापरवाही से जूझता शहर, शिकायतों के बाद सिस्टम हरकत में आया
8.जयपुर में बदहाल सड़कों से जनता परेशान:पानी का संकट और गंदगी से बिगड़े हालत, समाधान के इंतजार में शहर; निधि जैन बनीं ‘पब्लिक की स्टार’
9.जयपुर की कई कॉलोनियों में सड़कों पर सीवर का पानी:कई जगह अतिक्रमण, गंदगी से जनता परेशान, XEN निधि जैन बनीं ‘पब्लिक के स्टार’
10.जयपुर की कई कॉलोनियों की जनता परेशान:गंदा पानी, गलियों में अंधेरा, टूटी सड़कें; जानिए JEN राहुल अग्रवाल कैसे बने ‘पब्लिक के स्टार’



