Advertising
Home Top stories जयपुर में केविन पीटरसन बोले- इंडियन टीम बेहद मजबूत: कहा- वर्ल्डकप...
Advertising
<

जयपुर में केविन पीटरसन बोले- इंडियन टीम बेहद मजबूत: कहा- वर्ल्डकप में इंडिया-बी टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी; पिंकसिटी में आना अच्छा लगता – Jaipur News

0
जयपुर में केविन पीटरसन बोले- इंडियन टीम बेहद मजबूत:  कहा- वर्ल्डकप में इंडिया-बी टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी; पिंकसिटी में आना अच्छा लगता – Jaipur News

जयपुर में केविन पीटरसन बोले- इंडियन टीम बेहद मजबूत: कहा- वर्ल्डकप में इंडिया-बी टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी; पिंकसिटी में आना अच्छा लगता – Jaipur News


इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने जयपुर में भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की। वे जयपुर में अपने नए ब्रांड ड्राम बेल की लॉन्चिंग के मौके पर मौजूद थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने इंडियन टीम की ताकत, टी20 क्रिकेट की अनिश्चितता और आगामी टूर्नामेंट को लेकर अपनी बेबाक राय रखी। केविन पीटरसन ने कहा- भारतीय टीम इस समय बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ महीने पहले भी कहा था कि अगर आप भारतीय ‘बी टीम’ को भी वर्ल्ड कप में उतार दें, तो संभव है कि वह भी सेमीफाइनल तक पहुंच जाए। यही दिखाता है कि भारत की क्रिकेट ताकत कितनी जबरदस्त है। उन्होंने कहा- आईपीएल में मेरी टीम का आखिरी मुकाबला जयपुर में ही हुआ था। पिंकसिटी में वापस आना हमेशा अच्छा लगता है। यह शहर बेहद खूबसूरत है। पहले देखें PHOTOS टी-20 में एक खिलाड़ी ही पलट सकता है मैच टी20 क्रिकेट की खासियत पर जोर देते हुए केविन पीटरसन ने कहा- इस फॉर्मेट में किसी भी दिन कोई भी टीम हार सकती है। पीटरसन ने बताया- टी-20 क्रिकेट में किसी भी दिन आपको हराया जा सकता है। भले ही भारतीय टीम बेहद मजबूत हो, लेकिन सबसे छोटे फॉर्मेट में एक-दो खिलाड़ी अगर असाधारण प्रदर्शन कर दें, तो मैच का पासा पलट सकता है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के हालिया प्रदर्शन का जिक्र करते हुए बताया- इस टीम ने पिछले मैच में अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में बेहद आक्रामक खेल दिखाया। लेकिन टी-20 क्रिकेट ऐसा खेल है, जहां एक शानदार दिन किसी भी टीम को जीत दिला सकता है। केविन पीटरसन ने बताया- इस टूर्नामेंट में दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। ये खिलाड़ी पहले से भारत में हैं। कुछ श्रीलंका में हैं और सभी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। ऐसे में मुकाबले और भी रोमांचक होंगे। उन्होंने कहा- टीम जितनी मजबूत होती है। फॉर्मेट जितना छोटा होता है, उतना ही मैच जीतना आसान नहीं रहता। छोटे फॉर्मेट में अनिश्चितता ज्यादा होती है। आईपीएल में खेलने के दौरान जयपुर में शानदार पल बिताए केविन पीटरसन ने बताया- जयपुर वह शहर है, जो मुझे बहुत सारी प्यारी और मजेदार यादें देता है। इंग्लैंड के लिए खेलते हुए और आईपीएल में खेलने के दौरान यहां कई शानदार पल बिताए हैं। पिछले साल हमने राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। उन्होंने जयपुर और राजस्थान को अपने नए ब्रांड के लिए भी अहम बताया। केविन ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने यहां अपना ड्रिंक्स ब्रांड लॉन्च किया है। यह राज्य उनके लिए काफी सफल साबित हो रहा है। यहां आकर मुझे यह महसूस हुआ कि यह मेरे लिए सिर्फ एक ब्रांड एंबेसडर की भूमिका नहीं है, बल्कि एक अच्छा निवेश है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising