Advertising
Home Top stories जगुआर फाइटर जेट क्रैश में पाली के पायलट शहीद: वायुसेना में...
Advertising
<

जगुआर फाइटर जेट क्रैश में पाली के पायलट शहीद: वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे ऋषिराज सिंह; शादी के लिए लड़की देख रहे थे माता-पिता – Pali (Marwar) News

0
जगुआर फाइटर जेट क्रैश में पाली के पायलट शहीद:  वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे ऋषिराज सिंह; शादी के लिए लड़की देख रहे थे माता-पिता – Pali (Marwar) News

जगुआर फाइटर जेट क्रैश में पाली के पायलट शहीद: वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे ऋषिराज सिंह; शादी के लिए लड़की देख रहे थे माता-पिता – Pali (Marwar) News

राजस्थान के चूरू में भारतीय वायु सेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। हादसे में 2 पायलट स्क्वॉड्रन लीडर लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) निवासी रोहतक (हरियाणा) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा (23) निवासी खिवांदी, सुमेरपुर (पाली) शहीद हो गए।

.

पाली के शहीद ऋषिराज सिंह देवड़ा के पिता जसवंत सिंह होटल व्यवसायी हैं, जबकि माता भंवर कंवर गृहिणी हैं। छोटा भाई युवराजसिंह जोधपुर के DPS स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रहा है। जानकारी के अनुसार, माता-पिता अपने लाडले की शादी के लिए लड़की देख रहे थे।

परिवार को फाइटर जेट क्रैश में बेटे के शहीद होने की सूचना मिली तो मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उनको रिश्तेदार महिलाओं ने संभाला। परिजनों को यकीन नहीं हो रहा कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं रहा।

तस्वीर में ऋषिराज सिंह अपने उनके पिता जसवंत सिंह (होटल व्यवसायी) और मां के साथ।

12वीं के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी गए पाली डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया ने बताया- ऋषिराज सिंह शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थे और सेना में जाकर देश सेवा का जज्बा रखते थे। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई जोधपुर से की थी। 12वीं पास करने के बाद वे पूना गए और नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) गए, जहां साढ़े 3 साल का कोर्स किया। इसके बाद भारतीय वायुसेना से जुड़े और लड़ाकू विमान उड़ाने की ट्रेनिंग लेकर फाइटर पायलट बने।

Advertising

हरियाणा के रोहतक के रहने वाले लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) एयरफोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर के तौर पर तैनात थे।

स्क्वॉड्रन लीडर लोकेंद्र सिंधु भी हुए शहीद जगुआर फाइटर जेट क्रैश में शहीद हुए लोकेंद्र सिंह सिंधु (44) हरियाणा के रोहतक में देव कॉलोनी के रहने वाले थे। शहीद पायलट लोकेंद्र सिंधु एयरफोर्स में स्क्वॉड्रन लीडर के तौर पर तैनात थे। उनके पिता जोगेंद्र सिंधु महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट हैं। लोकेंद्र की पत्नी सुरभि सिंधु डॉक्टर हैं। सुरभि का भाई भी एयरफोर्स में ही सूरतगढ़ में तैनात है। उसने ही सुरभि को लोकेंद्र के शहीद होने की जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें

गुरुवार को पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार जानकारी के अनुसार, शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिराज सिंह देवड़ा की पार्थिव देह गुरुवार सुबह जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां से उनके पैतृक गांव खिवांदी ले जाई जाएगी, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

चूरू में क्रैश हुआ वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट चूरू के राजलदेसर इलाके में 9 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर वायुसेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़े इलाके में फाइटर जेट का मलबा बिखरा मिला। भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की है।

चूरू के राजलदेसर गांव के पास जगह-जगह प्लेन का मलबा बिखरा पड़ा है।

सूरतगढ़ से उड़ा था ट्रेनी जगुआर जेट सेना के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था। यह जेट टू सीटर था, ट्रेनिंग के लिए इसका उपयोग किया जाता है। सूरतगढ़ एयरबेस से करीब 160 किलोमीटर दूर चूरू के राजलदेसर इलाके में जेट क्रैश हो गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने पहले विमान की गड़गड़ाहट सुनी। विमान ने अपना नियंत्रण खो दिया था। जमीन पर गिरते ही विमान के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए और उसमें आग लग गई। जहां विमान गिरा, वहां गड्‌ढा हो गया। पेड़ भी जल गए।

इसके बाद प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। घटना के ठोस कारणों का पता फिलहाल नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

मोशन ग्राफिक्स में देखें हादसा कैसे हुआ…

फाइटर जैट क्रैश से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें …

राजस्थान के चूरू में वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश:पायलट और को-पायलट की मौत, शवों के टुकड़े मिले; गांव में बिखरा प्लेन का मलबा

राजस्थान के चूरू में भारतीय वायु सेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया है। इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट शहीद हो गए हैं। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़े इलाके में फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा है (पूरी खबर पढ़ें)

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising