छांगुर बाबा का देशभर में फैला है धर्मांतरण का नेटवर्क: पीड़ित युवती बोली- यूपी और कर्नाटक में गैंगरेप कराया, ISI से जुड़े हो सकते हैं तार – Lucknow News h3>
लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने धर्मांतरण गैंग के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा और उसके गुर्गों की शिकार बनी पीड़ितों के साथ प्रेस वार्ता की। गोपाल राय ने बताया कि छांगुर बाबा ने पहले
.
गोपाल राय ने बताया कि छांगुर का देशभर में नेटवर्क है। वो किशोरियों, युवतियों और महिलाओं को शिकार बनाकर धर्म परिवर्तन करवाता था। उनके साथ रेप कराता था। एक पीड़िता ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया।
उसने बताया, ‘मेरा धर्म परिवर्तन कराया गया। कई बार मेरा रेप हुआ। सहारनपुर, बलरामपुर, कर्नाटक में गैंगरेप हुआ। मैंने सहारनपुर के थाने में तहरीर दी। छांगुर बाबा के सऊदी अरब में 500 से ज्यादा एजेंट हैं। सऊदी अरब, पाकिस्तान और मुस्लिम देशों में हिंदू लड़कियां भेजी जा रही थीं। पुलिस बाबा से पैसे लेकर कार्रवाई नहीं करती थी।
औरैया की पीड़िता ने कहा कि सपा का नेता भी धर्मांतरण के धंधे में बाबा से मिला हुआ है। छांगुर बाबा बलरामपुर के बाद फरीदाबाद और हरियाणा में धर्मांतरण का जाल फैला रहा था। पीड़िता ने हाथ जोड़कर सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने कहा कि योगी बाबा हिन्दू महिलाओं और युवतियों की रक्षा करो।
गोपाल राय ने बताया कि हिंदू पुरुष भी छांगुर के हुए शिकार हुए हैं। वो युवकों पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाता था। पीड़ित युवक ने बताया कि जब हमने इस्लाम कबूल करने से किया मना किया तो छांगुर और उसके लोगों ने फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया।
छांगुर को पाकिस्तान, दुबई सऊदी अरब और अन्य देशों फंडिंग होती है। उसका नेपाल में भी नेटवर्क है। उसके तार आईएसआई से भी जुड़े हो सकते हैं। छांगुर पहले अंगूठी बेचता था। उसके बाद धर्मांतरण का धंधा शुरू किया और करोड़पति बन गया।
पढ़िए क्या है पूरा मामला…
यूपी एटीएस ने बलरामपुर के रेहरा माफी निवासी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और उसके बेटे महबूब समेत 10 लोगों पर नवंबर 2024 में एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर में नवीन रोहरा उर्फ जमालुद्दीन भी नामजद है। जिसे छांगुर बाबा ने पत्नी नीतू नवीन रोहरा उर्फ नसरीन समेत इस्लाम धर्म स्वीकार कराया था।
एफआईआर दर्ज होने के बाद एटीएस ने 8 अप्रैल को दो आरोपियों नवीन उर्फ जमालुद्दीन और छांगुर बाबा के बेटा महबूब को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तारियों के बाद से ही छांगुर बाबा और नवीन रोहरा की पत्नी नीतू उर्फ नसरीन अंडरग्राउंड हो गई थी। यूपी एटीएस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।
छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। छांगुर बाबा और नसरीन को ATS ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस अफसरों जमालुद्दीन खुद को हाजी पीर जलालुद्दीन बताता था। लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण करवाता था। उसके टारगेट पर हिंदू लड़कियां होती थीं। हर जाति की लड़कियों का रेट फिक्स कर रखा था।



