चतुर्थ अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

1
चतुर्थ अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

चतुर्थ अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

ऐप पर पढ़ें

बड़हरा, संवाद सूत्र।
बड़हरा प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर मवि गुंडी के प्रांगण में चतुर्थ अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार व जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशन में किया गया। इसमें कक्षा 1, 2 एवं 3 के छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे। अध्यक्षता अभिभावक शीला देवी ने की। प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. खुर्शीद आलम द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां वर्ण पर्ची, अभिभावक द्वारा सरल दो अक्षर वाले शब्दों की चर्चा तथा गणितीय संक्रियता से संबंधित बातों की चर्चा गुंडी ग्राम में आज की चर्चा का विषय रहा। अभिभावकों को प्रधानाध्यापक द्वारा यह बताया गया कि प्रत्येक अभिभावक बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण है, उन्हें बच्चों के प्रति अपना बहुमूल्य समय प्रतिदिन अवश्य देना चाहिए बच्चों के शैक्षणिक और सह शैक्षणिक दोनों गतिविधियां महत्वपूर्ण है।

गड़हनी में प्रखंड वार्ड संघ कि मजबूती को ले बैठक

गड़हनी,एक संवाददाता। गड़हनी ब्लॉक रोड स्थित भूषण कम्प्यूटर दुकान में शनिवार को प्रखंड वार्ड संघ को मजबूत बनाने को ले प्रखंड के सक्रिय वार्ड सदस्यों व सभी उप मुखियों की बैठक बगवां उप मुखिया सूरज कुमार के नेतृत्व में हुई। संचालन काउप उप मुखिया शिवभूषण प्रसाद ने किया। बैठक वार्ड सदस्य महासंघ के आह्वान पर आयोजित किया गया था। बैठक का मुख्य मुद्दा था-संघ की मजबूती कैसे हो। वार्ड सदस्यों को अपना हक कैसे मिले। उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों ने निर्णय लिया कि 27 अगस्त को थाना के सामने पाटलिपुत्रा कोचिंग में संघ को मजबूती को ले प्रखंड कार्यकारणी व प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव होगा। चुनाव जिला महासंघ की देखरेख में किया जाएगा। साथ ही काउप उप मुखिया शिवभूषण प्रसाद ने कहा कि जब तक वार्ड संघ गठन नहीं होगा, तब तक संघ को मजबूती नहीं मिलेगी। बैठक में प्रखंड के बगवां, बलिगांव, बड़ौरा, कुरकुरी, बराप, काउप सहित सभी प्रखंड के सक्रिय वार्ड सदस्य व उप मुखिया उपस्थित थे।

मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष का पीरो में स्वागत

पीरो, संवाद सूत्र।

पीरो पहुंचने पर शनिवार को मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सुरेंद्र कुश्वाहा, श्रीराम सिंह, बबलू सिंह, बबलू पासवान, विवेक कमल,रामबाबू चंद्रवंशी,संतोष राम, कन्हैया कुश्वाहा, सोनू पांडेय और मनीष पांडेय प्रमुख हैं। जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने आरा में 29 अगस्त को आयोजित आंदोलन पर विचार-विमर्श किया। 22 पंचायतों के मुखियों ने आरा के आंदोलन में शामिल होने का संकल्प लिया। मालूम हो कि 16 अगस्त से ही बिहार राज्य मुखिया संघ के आह्वान पर पीरो के मुखिया हड़ताल पर हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News