चट्टी चौक से लोहिया चौक तक सार्वजनिक शौचालय नहीं

8
चट्टी चौक से लोहिया चौक तक सार्वजनिक शौचालय नहीं

चट्टी चौक से लोहिया चौक तक सार्वजनिक शौचालय नहीं

लहेरियासराय। शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के अभाव से आमलोग परेशान हैं। सबसे अधिक…

हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाSun, 25 Feb 2024 12:30 AM

ऐप पर पढ़ें

लहेरियासराय। शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के अभाव से आमलोग परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में होती है। लहेरियासराय चट्टी चौक से लोहिया चौक तक एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। यह क्षेत्र प्रमंडलीय मुख्यालय में सबसे महत्वपूर्ण है। इस बीच में समाहरणालय, कमिश्नर कार्यालय, पुलिस मुख्यालय, व्यवहार न्यायालय, पुलिस लाइन, लहेरियासराय टावर स्थित हैं जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना होता है।दूरदराज से बड़ी संख्या में महिलाएं व लड़कियां इस रास्ते से प्रतिदिन गुजरती हैं। शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी इन्हें ही झेलनी पड़ती है। चट्टी चौक पर नगर निगम का एक शौचालय है भी तो वह किसी काम का नहीं। उक्त शौचालय वर्षो से अपने जीर्णोद्धार शहकी बाट जोह रहा है, लेकिन नगर निगम का ध्यान उक्त शौचालय पर नही है। इस इलाके में सब्जी बाजार, मछली बाजार सहित अन्य आवश्यक उपयोग की दुकानें हैं। विभिन्न इलाकों से लोग इस बाजार में खरीददारी के लिए आते हैं, लेकिन उक्त बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से मजबूरन लोगों को इधर-उधर खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। लहेरियासराय बस स्टेंड स्थित नगर निगम के दो डीलक्स शौचालय हैं,लेकिन डेढ़ किलोमीटर से अधिक दूरी होने के कारण लोग वहां तक नहीं पहुंच पाते हैं। कई अन्य इलाको में बड़ी दुकानें या मॉल होने से लोगों को स्वच्छ शौचालय मिल जाता है, लेकिन चट्टी चौक से लहेरियासराय टावर चौक होते हुए लोहिया चौक तक कोई बड़ी दुकानें या मॉल नहीं है।चट्टी चौक पर खरीदारी करने पहुंची महिला उषा देवी ने बताया कि शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण फजीहत झेलनी पड़ती है। बाजार में शौचालय की कमी के कारण घर से निकलने से पूर्व ही फ्रेश होना पड़ता है। बाजार आने के लिए वे पानी कम पीती हैं ताकि बाजार में शौचालय जाने की नौबत नहीं आये। महिला समाज सेवी प्रियंका झा ने बताया कि शहरी इलाकों के सभी बाजार में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। नगर निगम की ओर से बाजार में कई जगहों पर शौचालय की व्यवस्था है, लेकिन वह नाकाफी है। सभी बाजार वाले इलाकों में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से सबसे अधिक समस्या महिलाओ और लड़कियों को होती है। वार्ड 45 के पार्षद देव कृष्ण झा कोमल जी ने बताया की चट्टी चौक पर पूर्व में शौचालय था।लेकिन अभी के दिनो मे चट्टी चौक से लहेरियासराय एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है।इसको लेकर मैं ने बोर्ड की बैठक में कई बार आवाज उठाया लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं हुआ।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News