घर में लगा तुलसी का पौधा देता है शुभ-अशुभ के संकेत, जानिए | Tulsi plant planted in house gives good and bad signs | Patrika News

170

घर में लगा तुलसी का पौधा देता है शुभ-अशुभ के संकेत, जानिए | Tulsi plant planted in house gives good and bad signs | Patrika News

तुलसी का पौधा सूखना होता है अशुभ संकेत
घर में लगा तुलसी का पौधा अगर सूखने लगे तो इसे अशुभ माना जाता है और ये परिवार में आने वाले संकटों का संकेत होता है। कहा जाता है कि तुलसी की पूजा करने से सुख समृद्धि आती है ऐसे में अगर पौधा सूखने लगे तो ये घर में आने वाली आर्थिक तंगी का संकेत होता है।

यह भी पढ़ें

वाइफ ने गर्लफ्रेंड बनकर किया पुलिसवाले पति का स्टिंग, हसबैंड के खिलाफ जुटाए सबूत

बार-बार पौधे का सूखना भी अशुभ संकेत
अगर आप घर में बार-बार तुलसी का पौधा लगाते हैं और हर बार तुलसी का पौधा सूख जाता है तो ये भी अशुभ संकेत है। इसका मतलब होता है कि आपके घर में पितृदोष है। पितृदोष होने पर परिवार में अक्सर विवाद होते रहते हैं। पितृदोष की शांति के लिए पीपल के पेड़ पर दीपक जलाएं।

तुलसी के पौधे का हरा-भरा होना शुभ संकेत
घर में लगे तुलसी के पौधे का फलना-फूलना बहुत शुभ संकेत है। धार्मिक मान्यता अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है उन घरों में माता लक्ष्मी और विष्णु की कृपा से हमेशा सुख-समृद्धि बरकरार रहती है और इन घरों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

यह भी पढ़ें

फिल्मी स्टाइल में रात में लड़की के घर जाकर किया प्यार का इजहार, अब संबंध बनाकर शादी से इंकार

तुलसी पूजा के दौरान रखें ये सावधानियां-

1. यूं तो घर में लगे तुलसी के पौधे पर नियमित जल चढ़ाना और पूजा करना शुभ होता है, लेकिन शास्त्रों में रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना वर्जित माना गया है। वहीं इस दिन आप शाम के समय तुलसी के पास दीपक भी न जलाएं। इसके अलावा एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के दिन भी तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना सही नहीं माना गया है।

2. तुलसी का पौधा बहुत पवित्र माना जाता है। इसलिए इसकी पत्तियां कभी खराब या बासी नहीं होती हैं। यानी पुरानी तुलसी की पत्तियों को फेंकना नहीं चाहिए, बल्कि आप उन्हें पूजा में इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. धार्मिक मान्यता के मुताबिक कभी भी पूजा के लिए या भोग में तुलसी दल का इस्तेमाल करने के लिए तुलसी के पत्तों को शाम के समय नहीं तोड़ना चाहिए क्योंकि इससे पाप चढ़ता है।

4. तुलसी का पौधा कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे परिवार के लोगों को धन हानि हो सकती है। वहीं घर की उत्तर या ईशान दिशा में लगा हुआ तुलसी का पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News