Advertising
Home Top stories क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- नौतपा में कार्यकर्ताओं का तप भारी: हर ब्लॉक...
Advertising
<

क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- नौतपा में कार्यकर्ताओं का तप भारी: हर ब्लॉक में 4 भाजपा कार्यकर्ता संभालेंगे व्यवस्था; बताशे से लेकर शरबत का होगा वितरण – Kanpur News

3
क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- नौतपा में कार्यकर्ताओं का तप भारी:  हर ब्लॉक में 4 भाजपा कार्यकर्ता संभालेंगे व्यवस्था; बताशे से लेकर शरबत का होगा वितरण – Kanpur News

क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- नौतपा में कार्यकर्ताओं का तप भारी: हर ब्लॉक में 4 भाजपा कार्यकर्ता संभालेंगे व्यवस्था; बताशे से लेकर शरबत का होगा वितरण – Kanpur News

भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में हुई बैठक।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष तक लोगों को पहुंचाने के लिए तैयारियां बैठक कर रहे हैं। बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय कार्यालय में

.

गर्मी के बावजूद चरम पर उत्साह क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। पेयजल, सुरक्षा, पार्किंग और मोर्चा अभियान से संबंधित तैयारियों की व्यापक रूपरेखा बनाई गई। तय किया गया कि हर ब्लॉक में 4 कार्यकर्ता को व्यवस्थाओं और 4 कार्यकर्ताओं को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया जाएगा।

भीड़ जुटाने के लिए पदाधिकारियों को क्षेत्रीय कार्यालय में दिए गए निर्देश।

पार्किंग स्थल पर कार्यकर्ताओं की तैनाती इसके अलावा पार्किंग स्थल से लेकर सभा स्थल तक के बीच में पार्टी कार्यकर्ताओं को तैनात किया जा रहा है। जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा के 7 मोर्चों के प्रमुख कार्यकर्ताओं से अपील की कि उनके अधीनस्थ कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित ब्लॉकों में समय से पहुंच जाएं और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Advertising

रावतपुर चौराहे पर पीले अक्षत देकर लोगों को जनसभा में आने के लिए आमंत्रित किया गया।

बैठक में ये रहे मौजूद बैठकों में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, जय प्रकाश कुशवाहा, भूपेंद्र त्रिपाठी, सुनील साहू, मोहित सोनकर, प्रेमनाथ विश्नोई, संदीप ठाकुर, अंकित गुप्ता, रवींद्र सिंह चौहान, शशांक मिश्रा, राजन सक्सेना, सहित व्यवस्था में लगे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तर से 83 बसों से पहुंचेंगे लोग तैयारियों को लेकर भाजपा उत्तर कार्यालय नवीन मार्केट में जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई। तय किया गया कि उत्तर जिले के 14 मंडलों में 83 बसों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा एक हजार मोटर साइकिल, सात सौ चार पहिया वाहन और सिर्फ कल्याणपुर विधानसभा के चारों मंडलों से पांच हजार पैदल लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

भाजपा उत्तर कार्यालय में हुई तैयारी बैठक।

उत्तर जिले को 15 हजार भीड़ का टारगेट जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पेयजल, शरबत, मीठे बताशे, ओआरएस के पाउच उपलब्ध रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि करीब 15 हजार लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाने का लक्ष्य कानपुर उत्तर जिले को दिया गया है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising