कोहली-बुमराह के साथ नाइंसाफी, इतने करोड़ दो…स्टार्क-कमिंस की IPL डील पर आकाश चोपड़ा बोले- क्या यही कलयुग है

10
कोहली-बुमराह के साथ नाइंसाफी, इतने करोड़ दो…स्टार्क-कमिंस की IPL डील पर आकाश चोपड़ा बोले- क्या यही कलयुग है


कोहली-बुमराह के साथ नाइंसाफी, इतने करोड़ दो…स्टार्क-कमिंस की IPL डील पर आकाश चोपड़ा बोले- क्या यही कलयुग है

ऐप पर पढ़ें

भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह आईपीएल में फिलहाल जितनी रकम मिल रही है, वो उससे ज्यादा के हकदार हैं। चोपड़ा को लगता है कि कोहली, बुमराह, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे धाकड़ खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी हो रही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस की आईपीएल डील को अनुचित करार दिया। बता दें कि स्टार्क को कलोकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मंगलावर को आईपीएल 2024 ऑक्शन में 24 करोड़ 75 लाख रुपय में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के बसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 20 करोड़ 50 लाख में लिया।

चोपड़ा ने बुधवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”मिचेल स्टार्क पौने पच्चीस करोड़ रुपये में बिके हैं। पैट कमिंस को 20 करोड़ 50 लाख मिले। मतलब रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड टूटते जा रहे हैं। हो क्या रहा है। कमाल ही हो रहा है। अल्जारी जोसेफ और हर्षल पटेल, स्पेंसर जॉनसन को भी खूब पैस मिला। एक बात जो मेरे दिल में जाकर लगी है कि जसप्रीत बुमराह 12 करोड़ के हैं। एमएस धोनी भी 12 करोड़ के हैं। विराट कोहली 17 करोड़ के हैं। रोहित शर्मा भी 16-17 क करोड़ के हैं। वहीं, स्टार्क, कमिंस, कैमरून ग्रीन और सैम करन इन भारतीय खिलाड़ियों से ज्यादा महंगे हैं। ऐसा हो क्या रहा है? इसी को कलयुग कहते हैं क्या?”

उन्होंने कहा, ”इस समय आईपीएल का नंबर वन बॉलर कौन है। बुमराह को मिलते हैं 12 और स्टार्क को 25। यह गलत है यार। यह इंडियन प्रीमियर लीग है। सप्लाई-डिमांड की कहानी हुई तो एक को इतने कम और दूसरे तो इतने ज्यादा पैसे? लॉयलटी तो रॉयलटी होती है। अगर जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस से कहें कि मुझे छोड़ दीजिए, मैं ऑक्शन में जाता हूं। या फिर यही बात विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को कह दें। इनकी कीमत बहुत होगी और 35 करोड़ में खरीदोगे। ऐसा ही होना चाहिए।।”

चोपड़ा ने आगे कहा, ”अगर ऑक्शन मार्केट डिसाइड करती है कि स्टार्क का प्राइस 25 करोड़ हो सकता है तो यही मार्केट तय करेगी कि कोहली का प्राइस 42 करोड़ होना चाहिए। बुमराह के 41 करोड़ के होने चाहिए। रोहित और धोनी भी मोटी रकम मिलनी चाहिए। अगर वो नहीं हो पा रहा है तो कहीं गलती है। उसको सही करना चाहिए। एक तरीका यह है कि विदेशी खिलाड़ियों के लिए पर्स तय कर दीजिए। मान लीजिए कि 200 करोड़ का पर्स है, जिसमें पूरी टीम बनानी है। इसमें से सवा या डेढ़ सौ करोड़ भारतीय प्लेयर्स के लिए रखें। बाकी बचे पैसों में आठ विदेशी खिलाड़ी खरीदें। जैसे ही आप यह करेंगे तो समानता नजर आएगी। अभी मुझे असमानता दिखती है, जो मुझे लगता है कि अच्छी चीज नहीं।”



Source link