कल मौसम रहेगा साफ, बरसात की संभावना बेहद कम | Weather news#Weather updates#rajasthan Weather # | Patrika News

244
कल मौसम रहेगा साफ, बरसात की संभावना बेहद कम | Weather news#Weather updates#rajasthan Weather # | Patrika News

कल मौसम रहेगा साफ, बरसात की संभावना बेहद कम | Weather news#Weather updates#rajasthan Weather # | Patrika News

राजस्थान में पिछले तीन दिनों तक चली बरसात के बाद सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और तेज धूप और गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर में सोमवार का मौसम खुला रहा, तेज धूप निकली और गर्मी महसूस की गई।

जयपुर

Published: October 10, 2022 07:53:19 pm

जयपुर।
राजस्थान में पिछले तीन दिनों तक चली बरसात के बाद सोमवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और तेज धूप और गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी जयपुर में सोमवार का मौसम खुला रहा, तेज धूप निकली और गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अब भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की सम्भावना है। हालांकि उत्तर.पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बरसात हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के केवल उत्तरी भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं शेष जगहों पर मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। इससे पूर्व रविवार तक चले बरसात के दौर के कारण कुछ जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के सात जिलों का दिन का तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात के तापमान में भी कमी आई है। फलौदी, सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा को छोडकऱ शेष जिलों का बीती रात का पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे कम रात का पारा नागौर में 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री फलौदी और जालौर का रहा।
प्रदेश के विभिन्न भागों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अजमेर 31.6…… 21.2
भीलवाड़ा 32.3… 22.8
वनस्थली 31.2………. 23.1
अलवर 25.8…….. 21.9
जयपुर 31.0……… 22.9
पिलानी 25.0…………. 21.1
सीकर 29.0……… 20.2
कोटा 31.3…………… 23.7
बूंदी………………………. 23.8
चित्तौडगढ़़ 30.5……….. 23.3
डबोक 31.8………… 23.3
बाड़मेर 36.6……… 24.3
जैसलमेर 36.3……. 22.8
जोधपुर 34.8………. 23.3
फलौदी 36.8……… 25.2
बीकानेर 33.4…….. 21.7
चूरू 27.5……… 20.4
श्रीगंगानगर 28.4….. 22.6
धौलपुर 28.7……….. 24.1
नागौर 34.1…………. 19.6
टोंक 32.1………. 23.6
अंता 31.1………… 23.6
चित्तौडगढ़़ 33.5………… 23.3
संगरिया 27.3………….. 21.4
जालौर 36.8……… 22.0
सिरोही 34.8………. 20.3
सवाई माधोपुर 28.6
करौली 30.5……… 23.6
बांसवाड़ा 32.1………. 25.7

कल मौसम रहेगा साफ, बरसात की संभावना बेहद कम

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News