Advertising
Home Breaking News Hindi कम कीमत में स्पोर्टी अंदाज और शानदार माइलेज का मजा! इन 5...
Advertising
<

कम कीमत में स्पोर्टी अंदाज और शानदार माइलेज का मजा! इन 5 कॉम्पैक्ट SUV पर है देश को सबसे ज्यादा भरोसा

161
कम कीमत में स्पोर्टी अंदाज और शानदार माइलेज का मजा! इन 5 कॉम्पैक्ट SUV पर है देश को सबसे ज्यादा भरोसा


कम कीमत में स्पोर्टी अंदाज और शानदार माइलेज का मजा! इन 5 कॉम्पैक्ट SUV पर है देश को सबसे ज्यादा भरोसा

भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट स्पोर्टी यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ज्यादातर लोग महंगी हैचबैक कारों के बजाय एक किफातयी कॉम्पैक्ट एसयूवी का चुनाव कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में देश के बाजार में एक से बढ़कर एक कई नए मॉडल इस सेग्मेंट में उतारे गए हैं जो कि ग्राहकों को खासा पसंद आ रहे हैं। 

लंबे समय से इस सेग्मेंट में मारुति ब्रेजा सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी रही है, लेकिन बीते अप्रैल महीने में सेल्स चार्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बिक्री के मामले में हुंडई वेन्यू ने ब्रेजा को पछाड़ दिया है। यदि आप भी एक किफायती कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये लेख आपके लिए बेहद ही उपयोगी साबित होगा। तो आइये जानते हैं देश के टॉप 5 उन कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में जिन्होनें सेल्स चार्ट में अपनी सफलता के झंडे गाड़े हैं। 

1)- Hyundai Venue:

साउथ कोरियन कंपनी हुंडई की कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू बीते अप्रैल महीने में देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी है। इस दौरान कंपनी ने इसके 11,245 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले मार्च महीने में 10,722 यूनिट्स थी। हालांकि इसकी बिक्री में 5% की गिरावट देखने को मिली है।  ये एसयूवी भी दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसकी कीमत 6.92 लाख से 11.76 लाख रुपये के बीच है और सामान्य तौर पर ये एसयूवी 17.52 से 23.7 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है। कंपनी ने इसमें 8 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

दमदार फीचर्स के साथ आ रही है नई Mahindra Scorpio, पहली बार सामने आई इंटीरियर की साफ तस्वीरें

2)- Maruti Brezza:

Advertising

मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा इस सेग्मेंट में सबसे ज्यादा बेची जाने वाली वाहन रही है, लेकिन बीते अप्रैल महीने में ये खिसकर दूसरे पायदान पर आ गई है। कंपनी ने इसके 11,220 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो कि पिछले मार्च महीने में 11,274 यूनिट्स थी। वेन्यू के मुकाबले इसकी बिक्री महज 25 यूनिट्स ही कम है। कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है। इसमें 7 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ डुअल फ्रंट एयरबैग, रेन सेंसिंग वाइपर, स्पीड अलर्ट, रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 7.51 लाख से लेकर 11.41 लाख रुपये के बीच है और सामान्य तौर पर ये 17 से 18 किलोमीटर प्रतिलीट तक का माइलेज देती है। 

3)- Kia Sonet:

किया मोटर की सॉनेट बीते अप्रैल महीने में देश की तीसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कॉम्पैक्ट एसूयवी बनी है। हालांकि मार्च महीने के मुकाबले इसकी बिक्री में तकरीबन 9 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले अप्रैल महीने में कंपनी ने इस एसयूवी के कुल 7,724 यूनिट्स की बिक्री की है। जो कि बीते मार्च महीने में 8,498 यूनिट्स थी। इसमें यूवो कनेक्टिविटी सिस्टम के साथ 10.25 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट, 6 एयरबैग, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये एसयूवी दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत 6.79 लाख से 13.35 लाख रुपये के बीच है और सामान्य तौर पर ये 18 से 24 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है। 

4)- Tata Nexon:

देश की सबसे सुरक्षित एसयूवी टाटा नेक्सॉन देश की चौथी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कॉम्पैक्ट SUV बनी है। कंपनी ने अप्रैल महीने में इसके 6,938 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले मार्च महीने में बेचे गए 8,683 यूनिट्स के मुकाबले पूरे 20% कम है। कंपनी ने इस एसयूवी में 1.2 लीटर की क्षमता का टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो चार्ज डीजल इंजन का प्रयोग किया है। इसमें टायर प्रेशन मॉनिटरिंग, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP), चाइल्ड सीट ISOFIX, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए हैं। इसकी कीमत 7.09 लाख रुपये से लेकर 12.79 लाख रुपये के बीच है। इसका पेट्रोल वेरिएंट 16 किलोमीटर और डीजल वेरिएंट 22 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है। 

5)- Mahindra XUV300:

महिंद्रा XUV300 अप्रैल महीने में पांचवी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। कंपनी ने इस कार को साल 2019 में पहली बार पेश किया था। इस एसयूवी की बिक्री में मार्च महीने के मुकाबले 60% का इजाफा देखने को मिला है। बीते अप्रैल महीने में इसके 4,144 यूनिट्स की बिक्री की गई थी जो कि पिछले मार्च महीने के 2,587 यूनिट्स थी। इसके पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 1.2 लीटर टर्बो और डीजल वर्जन में 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन इस्तेमाल किया गया है। इसमें  7-इंच का ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत 7.95 लाख रुपये से लेकर 13.09 लाख रुपये के बीच है। इसका पेट्रोल मॉडल 17 किलोमीटर प्रतिलीट और डीजल मॉडल 20.0 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देती है। 
 



Source link

Advertising