ओलंपिक्स 2021 ओपनिंग सेरेमनी हाइलाइट्स: तस्वीरों में देखिए वो पल जब तिरंगा थाम आया भारतीय एथलीट्स का दल

305


ओलंपिक्स 2021 ओपनिंग सेरेमनी हाइलाइट्स: तस्वीरों में देखिए वो पल जब तिरंगा थाम आया भारतीय एथलीट्स का दल

भारतीय दल जिस वक्त ओलिंपिक सेरीमनी मे दाखिल हुआ तो वैसे ही हिंदुस्तानियों के जज्बात सातवें आसमान पर था। हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मैरीकॉम के हाथों में तिरंगा था और भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अपने दल का मनोबल बढ़ा रहे थे।

आतिशबाजी ने जीत लिया दिल

पूरी दुनिया आज इस नजारे को अपनी आंखों में कैद कर लेना चाहती होगी। जिस तरह ओलिंपिक का उद्घाटन हुआ उसने सबका दिल जीत लिया। कुछ शानदार आतिशबाजी के नजारे।

Welcome तोक्यो ओलिंपिक 2020

welcome-2020

कुछ इस तरह तोक्यो ओलिंपिक का आगाज हुआ। चारो तरह आतिशबाजी और सतरंगी रोशनी ही नजर आ रही थी।

सतरंगी रोशनी से सराबोर ओलिंपिक स्टेडियम

navbharat times -

ओलिंपिक की शुरूआत हो चुकी है। जिस वक्त ओलिंपिक का उद्घाटन हुआ तो स्टेडियम के चारो ओर आतिशबाजी हुई। आतिशबाजी से हुई रोशनी से पूरा स्टेडियम नहा गया।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बढ़ाया देश का हौसला

navbharat times -

तोक्यो ओलिंपिक में जिस पल का इंतजार 130 करोड़ देशवासियों को था वो आ गया। भारतीय तिरंगा शान से लहराता हुआ तोक्यो नेशनल स्टेडियम में आया। टीम का हौसलाआफजाई करने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहे।

तोक्यो ओलिंपिक स्टेडियम

navbharat times -

तोक्यो ओलिंपिक का आगाज हो चुका है। जापान ने अपनी संस्कृति के साथ-साथ पूरी दुनिया को एकजुटता का संदेश दिया। इस तस्वीर में रंग बिरंगी रोशनी से सराबोर स्टेडियम।

तोक्यो स्टेडियम का नजारा

navbharat times -

अनुराग ठाकुर और खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से 32वें ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन का लुत्फ लिया। उनके साथ पूर्व खिलाड़ी और विभिन्न क्षेत्रों की जानी मानी हस्तियां भी तोक्यो में भाग लेने वाले भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहीं।

135 करोड़ देशवासियों के लिए गौरव का पल

135-

जापान की राजधानी तोक्यो में ओलिंपिक-2020 का आखिरकार उद्घाटन हो गया। भव्य ओपनिंग सेरिमनी ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान भारतीय दल ने भी हिस्सा लिया। भारतीय दल को हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महान महिला बॉक्सर मेरी कॉम लीड कर रही थीं।

पूरी दुनिया को एकता का संदेश

navbharat times -

तोक्यो ओलिंपिक सेरिमनी की थीम थी आगे बढ़ना। इसके अलावा दुनिया को एकजुट रहने का संदेश दिया गया। कुछ ऐसी ही लेजर के जरिए आकृति बनाई गई।

जापान का राष्ट्रीय ध्वज

navbharat times -

जापान का राष्ट्रीय ध्वज वहां लाया गया। आठ बच्चे लेकर आए थे। अब इन्हें खिलाड़ियों को सौंप दिया गया। जापान के राष्ट्रीय ध्वज को लहराया गया और उसके बाद नेशनल एंथम भी गाया गया।

आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय दल

navbharat times -

उद्घाटन समारोह में 22 खिलाड़ी और 6 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह में हॉकी से 1, मुक्केबाजी से 8, टेबल टेनिस से 4, रोविंग से 2, जिमनास्टिक से 1, तैराकी से 1, नौकायन से 4, तलवारबाजी से 1 खिलाड़ी शामिल हुए जबकि 6 अधिकारियों ने भी शिरकत की।

पीएम मोदी ने खड़े होकर बजाई ताली

navbharat times -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीवी पर तोक्यो ओलिंपिक ओपनिंग सेरिमनी का लुत्फ उठाया। उन्होंने खड़े होकर ताली बचाकर भारतीय दल का अभिवादन किया। टीम इंडिया की अगुआई हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महान महिला बॉक्सर मेरी कॉम कर रही थीं। वे दोनों तिरंगा हाथ में थामे सबसे आगे चल रहे थे, जबकि अन्य सदस्य अपने-अपने हाथों में पीछे तिरंगा लिए चल रहे थे।



Source link