एक बार फिर चली पौधा रोपण की बयार, राज्यपाल—सीएम ने रोपे पौधे, मॉनसून सीजन में 35 करोड़ पौधा रोपण का लक्ष्य | UP Government mega Tree Plantation target of planting 35 crore saplings in the monsoon season | Patrika News

90

35 करोड़ पौधा रोपण के मिशन को सफल बनाएं- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में पौधा रोपण किया। उन्होंने मां पार्वती के स्वरूप में कदम्ब, मां दुर्गा के स्वरूप में नीम व मां सरस्वती के रूप में आम के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 1 से 7 जुलाई तक देश व प्रदेश में वन महोत्सव मनाया जाता है। यह पर्व प्रकृति के उपकारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पौध रोपित करने का पुनीत अवसर है। वन महोत्सव के अवसर पर आज पूरे प्रदेश में एक ही दिन में 25 करोड़ पौधे रोपित किये जा रहे हैं। अगर हमें एक अच्छा और निरोगी जीवन चाहिए तो हमें अपने बच्चों की तरह ही इन पेड़-पौधों की देखभाल व पालन पोषण करना होगा। प्रत्येक नागरिक कम से कम पांच पौधों का रोपण करना चाहिए। कुदरत ने हमें जो दिया है उसे बचाना ही होगा।

यह भी पढ़ें – काकोरी ब्रांड’ से विदेशों में होगी लखनवी आम की पहचान , सीएम योगी बोले – महानायकों को होगी सच्ची श्रद्धांजलि धरती का तपामान बढ़ने के कारण वनों में कमी- मुख्यमंत्री योगी

चित्रकूट में पौधा रोपण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया आज ग्लोबल वार्मिंग का नाम ले रही है। धरती का तापमान बढ़ने का कारण वनों का कम होना है। जहां पहले हरे-भरे वन हुआ करते थे आज वहां कंक्रीट के भवन खड़े हो रहे हैं। हमने अपनी जल संरक्षण की परंपरागत पद्धतियों को भी भुला दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यहां कोदंड वन की स्थापना की जा रही है…जो वन यहां बनाया जा रहा है इसमें रामायण कालीन सभी वृक्षों को लगाने की व्यवस्था के साथ इसे जोड़ने की आवश्यक्ता है। लोगों की स्मृति भी इसके साथ जुड़े।

यह भी पढ़ें – योगी सरकार की प्रत्येक परिवार को नौकरी देने की योजना सराहनीय : सांसद मेनका गांधी चार भागों में बांटा गया पौधा रोपण अभियान बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पौधा रोपण अभियान को चार भागों में बांटा है। जिसमें महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित ‘शक्ति वैन’ विकसित करने पर विशेष तौर पर ध्यान दिया गया है। 75 जिलों में से प्रत्येक में शक्ति वैन स्थापित किए जाएंगे। पांच, छह और सात जुलाई के बाद आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 15 अगस्त को और पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कुल 29 प्रजाति के 943 विरासत वृक्षों को ध्यान में रखते हुए पौधा रोपण किया जाएगा। इसमें पाकड़ नीम, पीपल, बेल, आंवला, आम, कटहल और सहजन जैसे औषधीय पौधों को भी वरीयता दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News