Advertising
Home Top stories उन्नाव में रोहिंग्या पर पुलिस ने कसा शिंकजा: कानपुर-उन्नाव में रोहिंग्या...
Advertising
<

उन्नाव में रोहिंग्या पर पुलिस ने कसा शिंकजा: कानपुर-उन्नाव में रोहिंग्या की तलाश को खुफिया तंत्र सक्रिय – Unnao News

8
उन्नाव में रोहिंग्या पर पुलिस ने कसा शिंकजा:  कानपुर-उन्नाव में रोहिंग्या की तलाश को खुफिया तंत्र सक्रिय – Unnao News

उन्नाव में रोहिंग्या पर पुलिस ने कसा शिंकजा: कानपुर-उन्नाव में रोहिंग्या की तलाश को खुफिया तंत्र सक्रिय – Unnao News

विशाल मौर्य | उन्नाव4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव में शुक्लागंज के मनोहर नगर में रहने वाले रोहिंग्या मोहम्मद साहिल के गिरफ्तारी के बाद कानपुर और उन्नाव का खुफिया तंत्र सतर्क हो गया है। पुलिस को आशंका है कि इलाके में और भी रोहिंग्या परिवार छिपे हुए हो सकते हैं। इसी कड़ी में दोनों जिलों की खुफिया टीमें साहिल के परिवार से पूछताछ कर गहराई से जांच कर रही है।

कानपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार किया था। उसकी बोलचाल की भाषा पर शक होने के बाद पूछताछ की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि वह म्यांमार से भागकर अपने परिवार के 10 सदस्यों के साथ बांग्लादेश होते हुए भारत आया था। दलालों की मदद से उसने असम के रास्ते कानपुर पहुंचकर मनोहर नगर में शरण ली। पुलिस ने उसे निरुद्ध कर लिया और उन्नाव पुलिस से समन्वय बढ़ाया।

शुक्रवार को उन्नाव की खुफिया टीम साहिल के घर पहुंची, जहां उसकी पत्नी नूर काइदा, दो बच्चे और एक वृद्धा मौजूद थे। टीम ने करीब आधे घंटे तक उनसे उनके रिश्तेदारों और अन्य रोहिंग्या परिवारों के बारे में पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, शुक्लागंज, उन्नाव और कानपुर में रोहिंग्या परिवारों के संपर्क में रहने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

पुलिस के रडार में सभासद

Advertising

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि साहिल ने आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए तत्कालीन सभासद का सहारा लिया था। सभासद ने अपने लैटर पैड पर शुक्लागंज का निवासी होने का प्रमाण पत्र जारी किया था। अब पुलिस इस मामले में सभासद से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को पालिका के कई सदस्य मनोहर नगर में पूर्व सभासद के बारे में जानकारी जुटाने लगे।

जिले भर में चल रहा अभियान

सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि उन्नाव एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गंगाघाट पुलिस और स्थानीय खुफिया इकाई की संयुक्त टीम ने शक्ति नगर और मनोहर नगर में रह रहे लोगों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मांगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising