उधारी वसूलने के लिए अपहरण, बाइक का पेट्रोल खत्म हुआ तो पकड़े गए आरोपी

57

उधारी वसूलने के लिए अपहरण, बाइक का पेट्रोल खत्म हुआ तो पकड़े गए आरोपी

– बरगी स्थित ससुराल आया था युवक, तीन गिरफ्तार

जबलपुर. बरगी के ग्राम गोकलपुर स्थित ससुराल आए सिवनी निवासी राजेश झारिया का सोमवार रात बरगी गोकलपुर निवासी साधुराम काछी उर्फ सद्दू, गोटेगांव निवासी ख्याल सिंह उर्फ मुन्ना और नीरज पटेल ने कट्टे की नोंक पर अपहरण कर लिया। आरोपी उसे लेकर बाइक से भागे, लेकिन उनकी बाइक का पेट्रोल चरगवां थाना क्षेत्र में खत्म हो गया। इस दौरान पुलिस ने अपहृत को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 15 बोर का एक देसी कट्टा, चार कारतूस और एक बाइक जब्त कर ली गई है।
नहीं चुका रहा था उधारी
बरगी पुलिस ने बताया कि सिवनी निवासी राजेश ने तीन साल पहले नीरज के पिता से तीस हजार रुपए, चाचा ख्याल सिंह से 60 हजार रुपए और साधुराम से चार लाख रुपए उधार लिए थे। लेकिन वह उधारी नहीं चुका रहा था। राजेश परिवार समेत छिंदवाड़ा में रहने लगा था।
पत्नी के साथ गया था ससुराल
रक्षाबंधन के अवसर पर राजेश पत्नी अहिल्या बाई झारिया के साथ गोकलपुर स्थित ससुराल आया था। ख्याल सिंह ने नीरज और साधुराम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद तीनों ने उसके अपहरण का प्लान बनाया।
छत से कूद गया था राजेश, फिर भी पकड़ाया
आरेापी सोमवार रात लगभग पौने 11 बजे राजेश की ससुराल पहुंचे। अहिल्या से राजेश के बारे में पूछा, तो अहिल्या ने बताया कि वह छत पर सो रहा है। यह पता चलते ही तीनो आरोपी छत पर पहुंचे। जिन्हें देखकर राजेश ने छत से छलांग लगा दी। तीनों आरोपी भी उसके पीछे कूदे और उसे पकडकऱ उस पर कट्टा अड़ा दिया। तब तक अहिल्या के पिता और बहन भी पहुंच गया, लेकिन आरोपियों के पास कट्टा देख वे डर गए। आरोपियों के जाते ही अहिल्या ने डायल 100 पर इसकी जानकारी दी। बताया कि आरोपी जोगीढ़ाना रोड़ की तरफ गए हैं। यह पता चलते ही चरगवां और बरगी समेत जिले के अन्य थानों की पुलिस सक्रिय हो गई।
खत्म हो गया था पेट्रोल, तो पकड़ाए
आरोपियों की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, तो वे पैदल चरगवां स्थित पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे थे। तभी घुघरा तिराहे पर पुलिस टीम ने उन्हें रोका। राजेश ने पुलिस से मदद की आवाज लगानी शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।






Show More










उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News