इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं कपूर खानदान के दो चिराग, एक की फिल्म ऑस्कर में गई तो एक बना एड मेकर

56
इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं कपूर खानदान के दो चिराग, एक की फिल्म ऑस्कर में गई तो एक बना एड मेकर

इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं कपूर खानदान के दो चिराग, एक की फिल्म ऑस्कर में गई तो एक बना एड मेकर

इस तस्वीर में नजर आ रहे इन दो बच्चों को आप पहचान पा रहे हैं? ये दोनों ही बच्चे कपूर खानदान के चिराग हैं, जिनमें से एक ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम रोशन किया तो वहीं दूसरा बच्चा दुनिया भर में एक अलग ही फील्ड में नाम कमा रहा है। क्या आप पहचान पाए ये कौन हैं?

बड़ा बच्चा है ऋषि कपूर

इनमें से एक हैं ऋषि कपूर, जिनकी 4 सितंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने मात्र 3 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखे थे। उनकी पहली फिल्म पिता राज कपूर की ‘श्री 420’ थी। इस फिल्म में वह ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ गाने में नजर आए थे। इसके बाद ऋषि कपूर ने राज कपूर की ही फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में काम किया, जिसमें उन्हें खूब नोटिस किया गया। लेकिन उन्हें पहली बार स्टारडम का स्वाद फिल्म ‘बॉबी’ से चखने को मिला। 1973 में आई इस फिल्म में ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया के ऑपोजिट थे। ‘बॉबी’ उस दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। इसके लिए ऋषि कपूर को तब फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला था।

रेखा और राज बब्‍बर संग नजर आ रही यह बच्ची पहले बनी सुपरस्‍टार, फिर राजनीति में जमाया रंग, पहचाना या नहीं?
ऑस्कर में गई थी ऋषि कपूर की ‘हीना’
ऋषि कपूर ने फिर आने वाले वक्त में कई हिट फिल्में दीं। इनमें ‘अमर अकबर एंथॉनी’, ‘हीना’, ‘प्रेम रोग’, ‘कर्ज’, ‘सागर’, ‘चांदनी’, ‘बोल राधा बोल’ और दीवाना जैसी दर्जनों फिल्में शामिल हैं। ऋषि कपूर की फिल्म ‘हीना’ को भारत की तरफ से ऑस्कर में भी भेजा गया था। साल 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया हो गया, जिसके इलाज के लिए वह न्यू यॉर्क गए। लेकिन 2020 में वह ल्यूकेमिया कैंसर से जंग हार गए और इस दुनिया से चल बसे। ऋषि कपूर ने अपने करियर में चार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के अलावा एक नैशनल अवॉर्ड भी जीता था।
navbharat times -ये फूल सी बच्ची आज है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, अजय देवगन-सलमान खान संग किया खूब काम, मगर आजतक है कुंवारी
पढ़ें: इस फोटो में दिख रहीं ये बच्चियां हैं बॉलीवुड की बड़ी स्टार, एक झुग्गी में पली-बढ़ी, दूसरी को पढ़ाई छोड़नी पड़ी

ऋषि कपूर को गोद में हैं कुणाल कपूर, शशि कपूर के बेटे

इस तस्वीर में ऋषि कपूर की गोद में जो बच्चा नजर आ रहा है, वह दरअसल उनका कजन कुणाल कपूर है। कुणाल कपूर, ऋषि कपूर के चाचा शशि कपूर के बेटे हैं। इस नाते कुणाल कपूर, ऋषि कपूर के कजन लगे। जहां कपूर खानदान के ज्यादातर चिरागों ने फिल्मों और थिएटर की दुनिया में नाम कमाया। कुणाल कपूर भी उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने 1972 में आई इंग्लिश फिल्म ‘सिद्धार्थ’ से एक्टिंग डेब्यू किया था और फिर श्याम बेनेगल की फिल्म ‘जुनून’ में दिखे। इसके बाद कुणाल कपूर ने कुछ और फिल्में कीं। लेकिन वह हीरो के तौर पर नहीं चल पाए और फिर एक्टिंग छोड़ दी। कुणाल कपूर आज एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के अलावा एड मेकर हैं।