इस्तीफा देने के 2 घंटे बाद अपनी बात से मुकर गए BJP मंडल अध्यक्ष, बोले- मैंने नहीं छोड़ा अपना पद | Political game in BJP Mandal President reversed his decision | News 4 Social

5

झांसीPublished: Jan 24, 2024 10:04:45 am

भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने 2 घंटे में बदला इस्तीफे का फैसला। महानगर कार्यकारिणी में मंत्री पद भी छोड़ने का किया था दावा। 9 दिन पहले ही बनाए गए थे मण्डल अध्यक्ष। पद छोड़ने की वजह बताई थी पारिवारिक, फिर बोले नहीं दिया कोई इस्तीफा।

Clash in Jhansi BJP

झांसी बीजेपी में घमासान – फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी अपनी पूरी टीम अपडेट करने में जुटी है। ऐसे में 9 दिन पहले बरुआसागर मण्डल अध्यक्ष बनाए गए हरिमोहन सोनी के इस्तीफे की चर्चाओं ने सियासी पारा चढ़ा दिया। 2 घंटे बाद ही इन चर्चाओं की हवा निकल गई और मण्डल अध्यक्ष ने इस्तीफा देने से इन्कार कर दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने भी इस्तीफे की बात सिरे से खारिज कर दी।