इसलिए ‘विश्व शिक्षक दिवस’ से ठीक एक महीने पहले भारत में मनाया जाता है शिक्षक दिवस, इस बार सम्मानित होने वालों में राजस्थान से दो शिक्षक | One month before ‘World Teacher’s Day’, Teacher’s Day is celebrated | Patrika News

61
इसलिए ‘विश्व शिक्षक दिवस’ से ठीक एक महीने पहले भारत में मनाया जाता है शिक्षक दिवस, इस बार सम्मानित होने वालों में राजस्थान से दो शिक्षक | One month before ‘World Teacher’s Day’, Teacher’s Day is celebrated | Patrika News

इसलिए ‘विश्व शिक्षक दिवस’ से ठीक एक महीने पहले भारत में मनाया जाता है शिक्षक दिवस, इस बार सम्मानित होने वालों में राजस्थान से दो शिक्षक | One month before ‘World Teacher’s Day’, Teacher’s Day is celebrated | Patrika News

शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई?
देश में साल 1962 से शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इसी साल मई में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने देश के दूसरे राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभाला था। इससे पहले 1952 से 1962 तक वो देश के पहले उप-राष्ट्रपति रहे थे।एक बार डॉक्टर राधाकृष्णन के मित्रों ने उनसे गुज़ारिश की कि वो उन्हें उनका जन्मदिवस मनाने की इजाज़त दें। डॉक्टर राधाकृष्णन का मानना था कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है और उन्हें बेहतर इंसान बनाने में शिक्षकों का बड़ा योगदान है।उन्होंने अपने मित्रों से कहा कि उन्हें प्रसन्नता होगी अगर उनके जन्मदिन को शिक्षकों को याद करते हुए मनाया जाए। इसके बाद 1962 से हर साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कम उम्र में ही शुरू कर दिया था पढ़ाना

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म मद्रास (मौजूदा चेन्नई) से चालीस किलोमीटर दूर तमिलनाडु में आंध्रप्रदेश से सटी सीमा के नज़दीक तिरुतन्नी में हुआ था।एक मध्यवर्गीय ब्राह्मण परिवार में जन्मे राधाकृष्णन के पिता श्री वीर सामैय्या उस दौरान तहसीलदार थे। आठ साल की उम्र तक राधाकृष्णन तिरुतन्नी में ही रहे जिसके बाद उनके पिता ने उनका दाख़िला क्रिश्चियन मिशनरी स्कूल में करा दिया। इसके बाद तिरुपति के लूथेरियन मिशनरी हाई स्कूल, फिर वूर्चस कॉलेज वेल्लूर और मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी की। महज बीस साल की उम्र में उन्होंने ‘एथिक्स ऑफ़ वेदान्त’ पर अपनी थीसिस लिखी जो साल 1908 में प्रकाशित हुई थी। बेहद कम उम्र में राधाकृष्णन ने पढ़ाना शुरू कर दिया था। इक्कीस साल की उम्र में वो मद्रास प्रेसिडेन्सी कॉलेज में फ़िलॉसफ़ी विभाग में जूनियर लेक्चरर बन गए थे।

ब्रिटिश एकेडमी में चुने जाने वाले पहले भारतीय फ़ेलो बने वो आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे और दस साल तक दिल्ली यूनिवर्सिचटी के चांसलर रहे। वो ब्रिटिश एकेडमी में चुने जाने वाले पहले भारतीय फ़ेलो बने और 1948 में यूनेस्को के चेयरमैन भी बनाए गए थे।

5 अक्टूबर को दुनियाभर में मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस
एक तरफ भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, वहीं ‘विश्व शिक्षक दिवस’ 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। यूनेस्को ने साल 1994 में 5 अक्टूबर को ‘विश्व शिक्षक दिवस’ के तौर पर घोषित किया था। दरअसल, 5 अक्टूबर 1966 को पेरिस में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था, इस कॉन्फ्रेंस में शिक्षकों के अधिकारी, जिम्मेदारी समेत शिक्षकों से संबंधित कई मुद्दों पर यूनेस्को/आईएलओ की सिफारिशों को यूनेस्को ने अपनाया। इसी दिन को याद करने के लिए साल 1994 में 5 अक्टूबर को ‘विश्व शिक्षक दिवस’ के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया।

शिक्षक दिवस-2022 को 46 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
46 शिक्षकों को साल 2022 का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। इन शिक्षकों को ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू, शिक्षा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए देंगी। जानकारी के मुताबिक़, चुने गए शिक्षकों में से तीन-तीन शिक्षक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र और तेलंगाना से हैं और दो शिक्षक राजस्थान से भी हैं।

बता दें कि हर साल 5 सितंबर को शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया जाता है और शिक्षकों को ये पुरस्कार दिए जाते हैं। शिक्षकों को तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए चुना जाता है।

ये हैं इस बार के चयनित शिक्षक शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 विजेताओं क्र.सं. शिक्षक का नाम और स्कूल का पता राज्य/संघ राज्य क्षेत्र/संगठन का नाम 1. सुश्री अंजू दहिया, व्याख्याता, सरकारी माध्यमिक विद्यालय बड़वासनी, जिला – सोनीपत, हरियाणा – 131001

2. श्री युद्धवीर, स्कूल के जेबीटी प्रभारी, जीपीएस अनोगा, जिला – चंबा, हिमाचल प्रदेश – 176312 3. श्री वीरेंद्र कुमार, शिक्षक, जीएसएसएस धरोगरा, जिला – शिमला, हिमाचल प्रदेश – 171019 4.श्री हरप्रीत सिंह, प्रधान शिक्षक, सरकारी प्राथमिक स्मार्ट स्कूल बिहला, जिला – बरनाला, पंजाब – 148100

5. श्री अरुण कुमार गर्ग, प्रधानाचार्य, जीएमएसएस दतेवास, जिला – मानसा, पंजाब – 151502 6. सुश्री रजनी शर्मा, शिक्षक, निगम प्रतिभा विद्यालय, जिला – उत्तर पश्चिम दिल्ली, दिल्ली – 110085 7. श्री कौस्तुभ चंद्र जोशी, प्राचार्य, एसडीएस जीआईसी प्रतापपुर-चकालुवा, जिला – नैनीताल, उत्तराखंड – 263139

8. सुश्री सीमा रानी, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जिला-चंडीगढ़-यूटी, चंडीगढ़- 160014 9. सुश्री सुनीता, शिक्षक, जीएसएसएस बधीर बीकानेर, जिला – बीकानेर, राजस्थान – 334004 10. श्री दुर्गा राम मुवाल, शिक्षक, शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परगियापाड़ा, जिला – उदयपुर, राजस्थान – 313702

1 1. सुश्री मारिया मुरेना मिरांडा, प्रधानाचार्य, सरकारी हाई स्कूल मोरपीरला, जिला – दक्षिण गोवा, गोवा – 403703 12. श्री उमेश भरतभाई वाला, शिक्षक, सेंट मैरी स्कूल राजकोट, जिला – राजकोट, गुजरात – 360007

13. श्री नीरज सक्सेना, शिक्षक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सालेगढ़, जिला – रायसेन, मध्य प्रदेश – 464665 14. श्री ओम प्रकाश पाटीदार, व्याख्याता, सरकार। एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल शाजापुर, जिला – शाजापुर, मध्य प्रदेश – 465001

15. सुश्री ममता अहर, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय पी सखाराम दुबे, जिला – रायपुर, छत्तीसगढ़ – 492001 16. सुश्री कविता संघवी, प्राचार्य, छत्रभुज नरसी मेमोरियल स्कूल, जिला – मुंबई, महाराष्ट्र – 400056. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन

17. श्री ईश्वर चंद्र नायक, शिक्षक, शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कानापुर, जिला – पुरी, ओडिशा – 752114 18. श्री बुद्धदेव दत्ता, शिक्षक, जॉयपुर प्राइमरी स्कूल, जिला – बांकुरा, पश्चिम बंगाल – 722138 19. श्री जाविद अहमद राथर, प्राचार्य, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारामूला, जिला – बारामुला, जम्मू और कश्मीर – 193101

20. श्री मोहम्मद जाबिर, शिक्षक, शासकीय मध्य विद्यालय कारिथ, जिला – कारगिल, लद्दाख – 194109 21. श्री खुर्शीद अहमद, शिक्षक, समग्र विद्यालय सहवा, जिला – देवरिया, उत्तर प्रदेश – 274201 22. श्री सौरभ सुमन, शिक्षक, ललित नारायण लक्ष्मी नारायण परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, जिला – सुपौल, बिहार – 852139

23. सुश्री निशि कुमारी, शिक्षक, महादेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जिला – पटना, बिहार – 803202 24. श्री अमित कुमार, शिक्षक, जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग, जिला – शिमला, हिमाचल प्रदेश – 171201, नवोदय विद्यालय समिति

25. श्री सिद्धार्थ योनज़ोन, प्रधानाचार्य, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, जिला – ग्यालशिंग, सिक्किम – 737111, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय 26. सुश्री जैनुस जैकब, शिक्षक, केंद्रीय विद्यालय त्रिशूर, जिला – त्रिशूर, केरल – 680551, केंद्रीय विद्यालय संगठन

27. सुश्री जी पोंसंकारी, शिक्षक, केंद्रीय विद्यालय तुमकुरु, जिला – तुमकुरु, कर्नाटक – 572101. केंद्रीय विद्यालय संगठन 28. श्री उमेश टीपी, शिक्षक, जीएलपीएस अमृतपुरा, जिला – चित्रदुर्ग, कर्नाटक – 577526, कर्नाटक 29. सुश्री मिमी योशी, प्रधान शिक्षक, जीएमएस ऑफिसर्स हिल, जिला – कोहिमा, नागालैंड – 797001, नगालैंड

30. श्री नोंगमैथेम गौतम सिंह, शिक्षक, ईस्टर्न आइडियल हाई स्कूल, जिला – इंफाल ईस्ट, मणिपुर – 795008, मणिपुर 31. सुश्री माला जिगदल दोरजी, प्राचार्य, आधुनिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जिला – गंगटोक, सिक्किम – 737101

32. सुश्री गमची टिमरे आर मारक, प्रधान शिक्षक, एडुसेरे हायर सेकेंडरी स्कूल, जिला – पूर्वी गारो हिल्स, मेघालय – 794111 33. श्री संतोष नाथ, कार्यवाहक प्रधान शिक्षक, दक्षिण मिर्जापुर हाई स्कूल, जिला – दक्षिण त्रिपुरा, त्रिपुरा – 799155, त्रिपुरा

34. सुश्री मीनाक्षी गोस्वामी, प्रिंसिपल, सीएनएस हायर सेकेंडरी स्कूल, जिला – सोनितपुर, असम – 784153 35. सुश्री शिप्रा, शिक्षक, टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल कदमा, जिला – पूर्वी सिंहभूम, झारखंड – 831011 36. डॉ रवि अरुणा, शिक्षक, आसनरा जिला परिषद हाई स्कूल कनुरु, जिला – कृष्णा, आंध्र प्रदेश – 520007

37. श्री टीएन श्रीधर, शिक्षक, जिला परिषद हाई स्कूल, जिला – महबूबनगर, तेलंगाना – 509340 38. श्री कंडाला रमैया, शिक्षक, जिला परिषद हाई स्कूल अब्बापुर, जिला – मुलुगु, तेलंगाना – 506343 39. सुश्री सुनीता राव, प्राचार्य, दिल्ली पब्लिक स्कूल नचाराम, जिला – मेडचल मलकाजगिरी, तेलंगाना – 500076, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

40. सुश्री वंदना शाही, प्राचार्य, बीसीएम स्कूल, जिला – लुधियाना, पंजाब – 141013, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 41. श्री रामचंद्रन के, शिक्षक, पंचायत संघ प्राथमिक विद्यालय कीलम्बल, जिला – रामनाथपुरम, तमिलनाडु – 623527

42. श्री शशिकांत संभाजीराव कुलठे, शिक्षक, जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय दमुनैकटांडा तकगेराई, जिला – बीड, महाराष्ट्र – 414203 43. श्री सोमनाथ वामन वाके, शिक्षक, जेडपीसीपीएस परगांव जोगेश्वरी, जिला – बीड, महाराष्ट्र – 414203

44. श्री अरविंदराजा डी, शिक्षक, आर्टचौना सौप्रया नायकर गवर्नमेंट हाई स्कूल मुदलियारपेट, जिला – पांडिचेरी, पुडुचेरी – 605004विशेष योग्य शिक्षकों के लिए विशेष श्रेणी 45. श्री प्रदीप नेगी, व्याख्याता, सरकार। इंटर कॉलेज भेल, जिला – हरिद्वार, उत्तराखंड – 249407

46. श्री रंजन कुमार विश्वास, पीएसआरटी, जीएसएसएस बांसफ्लैट, जिला – दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह – 744103।



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News