Advertising
Home Top stories इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा परिषद की जयपुर में हुई साधारण सभा: 217 चिकित्सा...
Advertising
<

इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा परिषद की जयपुर में हुई साधारण सभा: 217 चिकित्सा शिविर और राष्ट्रीय सेमिनार की रूपरेखा तय, समन्वय और जनजागरूकता पर दिया गया जोर – Jaipur News

0
इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा परिषद की जयपुर में हुई साधारण सभा:  217 चिकित्सा शिविर और राष्ट्रीय सेमिनार की रूपरेखा तय, समन्वय और जनजागरूकता पर दिया गया जोर – Jaipur News

इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा परिषद की जयपुर में हुई साधारण सभा: 217 चिकित्सा शिविर और राष्ट्रीय सेमिनार की रूपरेखा तय, समन्वय और जनजागरूकता पर दिया गया जोर – Jaipur News

राजस्थान इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा परिषद की दो दिवसीय साधारण सभा का आयोजन सफलतापूर्वक जयपुर में सम्पन्न हुआ।

राजस्थान इलेक्ट्रोहोम्योपैथी चिकित्सा परिषद की दो दिवसीय साधारण सभा का आयोजन सफलतापूर्वक जयपुर में सम्पन्न हुआ। इस बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं की रूपरेखा तय की गई और राज्य सरकार की ओर से नवगठित इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड को लेकर कुछ आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक

.

सभा में 2026 में राष्ट्रीय इलेक्ट्रोपैथी सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जो अनुसंधान और पशु चिकित्सा में इलेक्ट्रोपैथी के योगदान पर केंद्रित होगा। इसके साथ ही प्रदेशभर में 217 इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविरों के आयोजन की भी घोषणा की गई, जिनके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ कर दिए गए हैं।

पर्यावरण प्रेमी विजेंद्र अरोड़ा ने पौधे उपलब्ध कराए और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक शर्मा ने वृक्ष पूजन की परंपरा के साथ उनके महत्व को रेखांकित किया।

पिछले शिविरों की सफलता बनी प्रेरणा

Advertising

बैठक में सभी जिला सचिवों ने मैटी जयंती पर आयोजित शिविरों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इन शिविरों में 20 जिलों में 102 कैम्प लगाए गए, जिनमें 17,342 रोगियों को परामर्श और दवा दी गई। इन शिविरों में 186 चिकित्सकों, 4,000 से अधिक कार्यकर्ताओं और 78 स्वयंसेवी संस्थाओं ने भागीदारी निभाई। कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इन शिविरों का उद्घाटन कर परिषद के कार्यों की सराहना की।

कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इन शिविरों का उद्घाटन कर परिषद के कार्यों की सराहना की।

सभा में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि राजस्थान सरकार ने तीन दशकों तक गहन अध्ययन के बाद 2018 में इलेक्ट्रोपैथी अधिनियम पारित किया और अब बोर्ड का गठन किया है।

परिषद ने इलेक्ट्रोपैथी पद्धति पर हो रहे दुर्भावनापूर्ण वक्तव्यों की निंदा करते हुए कहा कि यह चिकित्सा पद्धति आठ दशकों से देश में प्रचलन में है और इसे जनस्वास्थ्य के लिए और व्यापक रूप से अपनाए जाने की आवश्यकता है।

सभा में परिषद की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी का गठन

सभा में परिषद की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

  • अध्यक्ष: हेमंत सेठिया
  • उपाध्यक्ष: देवराज पुरोहित, लुणेश मालवीय
  • सचिव: गोविंदलाल सैनी
  • सह सचिव: कुलदीप कुमार
  • कोषाध्यक्ष: संजय शर्मा
  • सदस्य: विनय सिंह चौहान, हरि सिंह बुमरा, श्याम सुंदर पाटोदिया, नवनीत त्रिवेदी, नंदकिशोर कुमावत, शादाब अहमद, सुरेश जांगिड़, रमेश सैनी

सभा में जनजागरूकता कार्यक्रम “इलेक्ट्रोपैथी स्वास्थ्य संवाद” के आयोजन की योजना भी साझा की गई, जिससे आमजन तक इस पद्धति की वैज्ञानिकता और प्रभावशीलता पहुंचाई जा सके।

कार्यक्रम के समापन पर विश्वकर्मा रीक्रिएशन क्लब में पौधारोपण और योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें नवग्रह वाटिका और औषधीय पौधों के 51 पौधे लगाए गए। पर्यावरण प्रेमी विजेंद्र अरोड़ा ने पौधे उपलब्ध कराए और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक शर्मा ने वृक्ष पूजन की परंपरा के साथ उनके महत्व को रेखांकित किया।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising