आरजेडी-कांग्रेस में खींचतान तेज, नीतीश बोले- और मंत्री चाहिए तो कांग्रेस तेजस्वी यादव से बात कर ले

0
आरजेडी-कांग्रेस में खींचतान तेज, नीतीश बोले- और मंत्री चाहिए तो कांग्रेस तेजस्वी यादव से बात कर ले

आरजेडी-कांग्रेस में खींचतान तेज, नीतीश बोले- और मंत्री चाहिए तो कांग्रेस तेजस्वी यादव से बात कर ले


ऐप पर पढ़ें

Bihar Politics: बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार को लेकर महागठबंधन में शामिल पार्टियां आरजेडी और कांग्रेस के बीच खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस की दो और मंत्री बनाने की मांग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि इस बारे में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछिए। वहीं, तेजस्वी पहले ही कैबिनेट विस्तार की बात से इनकार कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे महागठबंधन में घमासान और बढ़ सकता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से सवाल पूछिए। यह नए तरह का गठबंधन हो गया है, किस पार्टी के कितने मंत्री हैं यह तय है। वो देख लेंगे। हम इंतजार कर रहे हैं।  

दरअसल, कांग्रेस लंबे समय से विधायकों की संख्या के आधार पर बिहार में पार्टी के दो और मंत्री बनाने की मांग कर रही है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह इस संबंध में सीएम नीतीश से मुलाकात भी कर चुके हैं। 

सीएम नीतीश कुमार ने बीते जनवरी महीने में कहा था कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और कांग्रेस से कुछ नए मंत्री बनाए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय जनता दल कोटे से जो पद खाली हुए हैं उन्हें भी भरा जाएगा। हालांकि इसके बाद 2 फरवरी को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की बात को काट दिया और कहा कि बिहार में फिलहाल कोई मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होना है। कांग्रेस जो मांग कर रही है, उसपर महागठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच कोई चर्चा नहीं हुई है।

आरजेडी और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

तेजस्वी के कैबिनेट विस्तार की बात से इनकार करने के बाद आरजेडी और कांग्रेस में खींचतान बढ़ गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पिछले दिनों कहा कि यह तेजस्वी यादव की कैबिनेट नहीं है, उनकी सीएम नीतीश से बात हो चुकी है। अखिलेश ने शनिवार को भी कहा कि सीएम नीतीश ने उन्हें आश्वासन दिया है कि समाधान यात्रा खत्म होने के बाद राज्य कैबिनेट का विस्तार होगा। हालांकि, अब खुद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट विस्तार की गेंद तेजस्वी के पाले में डाल दी है। ऐसे में महागठबंधन में भारी घमासान होने के आसार नजर आ रहे हैं।

कैबिनेट विस्तार पर अब नीतीश ने दिया कांग्रेस को झटका

क्या है कांग्रेस की मांग

अगस्त 2022 में जब नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाई, तब आरजेडी से 17, जेडीयू से 12, कांग्रेस से 2, निर्दलीय और हम से एक-एक मंत्री बनाए गए थे। कांग्रेस का कहना है कि उनके राज्य में 19 विधायक हैं, इस हिसाब से पार्टी को कम से कम चार मंत्री पद मिलने चाहिए। अभी नीतीश सरकार में कांग्रेस कोटे से आफाक आलाम कैबिनेट तो मुरारी गौतम राज्यमंत्री हैं। पार्टी दो और पद की मांग कर रही है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News