आकांक्षा दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुली मौत की वजह, बॉयफ्रेंड समर सिंह जल्द होंगे गिरफ्तार?

112
आकांक्षा दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुली मौत की वजह, बॉयफ्रेंड समर सिंह जल्द होंगे गिरफ्तार?

आकांक्षा दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुली मौत की वजह, बॉयफ्रेंड समर सिंह जल्द होंगे गिरफ्तार?

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ चुकी है और इसमें मौत की वजह पता चल गई है। आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के एक होटल में कथित तौथ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस तब से इस रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी, जो अब आ चुकी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि आकांक्षा दुबे का मर्डर नहीं हुआ था।

मालूम हो की Akanksha Dubey की मां ने एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड Samar Singh पर हत्या का आरोप लगाया था और दावा किया था कि उसने आकांक्षा से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। आकांक्षा की मां ने यह भी आरोप लगाया था कि समर सिंह उनकी बेटी को बार-बार धमकी दे रहा था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने समर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। भले ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका से पर्दा उठ गया है, लेकिन समर सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

Akanksha Dubey Latest News: आकांक्षा दुबे के मौत मामले में पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट, बताया 2 के खिलाफ केस दर्ज

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई पर समर सिंह पर भी शक

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि आकांक्षा दुबे की मौत फांसी के फंदे पर लटकने की वजह से हुई है। आकांक्षा के शरीर पर किसी तरह के चोट के कोई निशान भी नहीं हैं। इससे साफ है कि आकांक्षा दुबे की हत्या नहीं हुई है। हालांकि पुलिस ने शक जताया है कि एक्ट्रेस की मौत में समर सिंह का हाथ हो सकता है। पुलिस ने अब तक जो जांच की है, उसमें सामने आया है कि आकांक्षा दुबे और समर सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में थे और एक ही घर में रह रहे थे। दोनों वाराणसी के टकटकपुर में एक घर में साथ रहते थे।

Navbharat Times -Akanksha Dubey: ‘बेटा मैंने कहा था तुम्हें काम दूंगा, फिर जान क्यों ली’, आकांक्षा के प्रड्यूसर यश कुमार का वीडियो

Akanksha Dubey और समर सिंह का वो गाना, जिसे देख दीवाने हो गए थे फैंस, एक्‍ट्रेस की मौत के बाद फिर से हुआ वायरल

समर के साथ पार्टी में गई थीं आकांक्षा

‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को आशंका है कि आकांक्षा दुबे और समर सिंह का ब्रेकअप हो गया होगा, जिसके बाद एक्ट्रेस खुद को संभाल नहीं पाई होंगी और डिप्रेशन में चली गई होंगी। पुलिस ने संभावना जताई है कि हो सकता है डिप्रेशन की स्थिति में आकांक्षा ने सुसाइड जैसा कदम उठाया हो। लेकिन अभी कुछ भी पुख्ता तौर पर कह पाना मुश्किल है। पुलिस के राडार पर अब समर सिंह है। समर के साथ ही आकांक्षा सुसाइड वाली रात एक पार्टी में शामिल हुई थीं। अब पुलिस की कई टीमें समर सिंह को पकड़ने के लिए निकल चुकी हैं।

Navbharat Times -आकांक्षा दुबे के परिवार का आरोप- समर सिंह ने करवाई है हत्‍या, 5 करोड़ रुपये लिए थे उधार, देता था मारने की धमकी
Navbharat Times -Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के होटल में किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

कौन था 17 मिनट तक रुकने वाला शख्स?

लेकिन एक अनजान शख्स या कहें कि मिस्ट्री मैन की वजह से भी आकांक्षा दुबे की मौत का मामला उलझ रहा है। बताया जा रहा है कि जिस दिन ( 26 मार्च को) आकांक्षा दुबे ने सुसाइड किया, उस रात कोई शख्स रात को करीब 2 बजे एक्ट्रेस को होटल छोड़ने आया था और वह वहां 17 मिनट तक रहा। लेकिन यह शख्स कौन था और वहां क्यों आया था और किसलिए इतनी देर तक रुका? उसका आकांक्षा दुबे के साथ क्या रिश्ता था? पुलिस अब इसकी छानबीन में भी जुटी है।