Advertising
Home Top stories अशोकनगर के भरियाखेड़ी में चार थानों की पुलिस की दबिश: 5...
Advertising
<

अशोकनगर के भरियाखेड़ी में चार थानों की पुलिस की दबिश: 5 हजार लीटर लहान, 340 लीटर अवैध शराब जब्त – Ashoknagar News

1
अशोकनगर के भरियाखेड़ी में चार थानों की पुलिस की दबिश:  5 हजार लीटर लहान, 340 लीटर अवैध शराब जब्त – Ashoknagar News

अशोकनगर के भरियाखेड़ी में चार थानों की पुलिस की दबिश: 5 हजार लीटर लहान, 340 लीटर अवैध शराब जब्त – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले के पिपरई थाना क्षेत्र के ग्राम भरियाखेड़ी में पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। चार थानों की पुलिस और पुलिस लाइन की टीम ने एक साथ गांव में दबिश दी। इस दौरान करीब 5 हजार लीटर अवैध शराब बनाने वाला लहान मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि 340 लीटर तैयार कच्ची शराब जब्त की गई। 12 ठिकानों पर एक साथ छापा पुलिस टीम जब गांव पहुंची तो अलग-अलग जगहों पर चल रही शराब बनाने की गतिविधियों का खुलासा हुआ। कुल 12 ठिकानों पर लहान और हाथ भट्टी से तैयार की जा रही शराब मिली। पुलिस ने सभी जगहों से सामग्री जब्त कर कार्रवाई की। जब्त शराब की कीमत 51 हजार रुपए मौके से बरामद की गई तैयार कच्ची शराब की कीमत करीब 51 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने लहान को मौके पर ही नष्ट कराया ताकि दोबारा उसका उपयोग न हो सके। इस मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। आरोपियों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रंग पंचमी मेले को लेकर पहले से सतर्कता यह पूरी कार्रवाई करीला में रंग पंचमी पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले से पहले की गई है। मेले के दौरान अवैध शराब की खपत बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस पहले से ही सक्रिय होकर लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांव में अवैध रूप से हाथ भट्टी लगाकर शराब तैयार की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम बनाकर छापा मारा गया। एसपी के निर्देश पर चला अभियान यह अभियान राजीव कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि मेले से पहले अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जाए। कार्रवाई में मुंगावली, बहादुरपुर और सेहराई थानों के पुलिस बल के साथ पुलिस लाइन की टीम भी शामिल रही। सभी ने मिलकर एक साथ दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों को घेर लिया। इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका दबिश के दौरान थाना प्रभारी पिपरई निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, सब इंस्पेक्टर मंदाकिनी पटेल, एएसआई छगन सिंह, नीरज कुशवाह, दिनेश कुशवाह, रघुवीर अहिरवार, प्रधान आरक्षक योगेंद्र जाट, शीलकुमार, आरक्षक गजेन्द्र यादव, राम सिंह, शिवसंतोष रघुवंशी और नारायण सिंह सहित अन्य जवान मौजूद रहे। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई पुलिस का कहना है कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। मेले और अन्य आयोजनों से पहले ऐसे ठिकानों पर नजर रखी जा रही है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising