अवैध संबंधों के विवाद में पति ने पत्नी समेत तीन महिलाओं पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, एक मौत, दो गंभीर

88

अवैध संबंधों के विवाद में पति ने पत्नी समेत तीन महिलाओं पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, एक मौत, दो गंभीर

नोएडा में अवैध संबंधों के विवाद में पति ने पत्नी समेत तीन महिलाओं पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी, पत्नी की भाभी और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी की भाभी की मौत हो गई है। जबकि पत्नी और भतीजी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

नोएडा. अवैध संबंधों के विवाद में पति द्वारा पत्नी समेत तीन महिलाओं पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने पति के अवैध संबंधों शक में घर छोड़कर अपने भाई के पास नोएडा चली आई थी। इसी से गुस्साए पति ने नोएडा पहुंचकर अपनी पत्नी, पत्नी की भाभी और भतीजी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पत्नी की भाभी की मौत हो गई। जबकि पत्नी और भतीजी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से आला-ए-कत्ल बरामद कर लिया है।

दरअसल, नोएडा सेक्टर-46 में स्थित कंस्ट्रक्शन साइट पर रविंद्र अपनी पत्नी भगवती और आठ साल की बेटी रितिका के साथ रहते हैं। रविंद्र की बहन क्रांति की शादी अनिल के साथ हुई थी, जो दिल्ली के नरेला में रहता है। उसके साथ उसकी पत्नी 24 वर्षीय क्रांति और 8 वर्षीय पुत्र आर्यन भी रहता था। क्रांति को अपने पति अनिल के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और क्रांति अपने भाई के घर वापस आ गई थी। क्रांति के आरोपों से अनिल इतना आहत हुआ की शनिवार की शाम दिल्ली से नोएडा आया और अपनी पत्नी क्रांति को समझाने का प्रयास करने लगा, लेकिन दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। देखते ही देखते अनिल नेे चाकू से पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिया। यह देख बीच-बचाव करने आई क्रांति की भाभी भगवती और उनकी बेटी रितिका पर भी अनिल ने चाकू से वार कर दिया और मौके से भाग गया।

यह भी पढ़ें- जंगल में 3 साल का मासूम मरी पड़ी मां के साथ रात भर रहा, सुबह रोने की आवाज सुन हुई जानकारी

एडिशनल डीसीपी नोएडा जोन-1 रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां भगवती को मृत घोषित कर दिया गया है और क्रांति की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। क्रांति और रितिका को उपचार के लिए दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। आरोपी अनिल को आला-ए-कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी हिंसा में आशीष मिश्र ‘मोनू’ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल





उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News