Advertising
Home Top stories अयोध्या में 1.82 करोड़ की लागत से बनेगी हाईटेक नर्सरी: हरित...
Advertising
<

अयोध्या में 1.82 करोड़ की लागत से बनेगी हाईटेक नर्सरी: हरित विकास को मिलेगी नई रफ्तार, तकनीक से तैयार होंगे उच्च गुणवत्ता के पौधे – Ayodhya News

0
अयोध्या में 1.82 करोड़ की लागत से बनेगी हाईटेक नर्सरी:  हरित विकास को मिलेगी नई रफ्तार, तकनीक से तैयार होंगे उच्च गुणवत्ता के पौधे – Ayodhya News

अयोध्या में 1.82 करोड़ की लागत से बनेगी हाईटेक नर्सरी: हरित विकास को मिलेगी नई रफ्तार, तकनीक से तैयार होंगे उच्च गुणवत्ता के पौधे – Ayodhya News


अयोध्या में नगर निगम की पहल पर 1.82 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक हाईटेक नर्सरी का निर्माण किया जाएगा। कुशमाहा क्षेत्र में प्रस्तावित यह नर्सरी पर्यावरण संरक्षण, शहर सौंदर्यीकरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। यह परियोजना योगी आदित्यनाथ के हरित विकास विजन को भी नई ऊर्जा देगी। हाईटेक नर्सरी में पॉलिहाउस और उन्नत कृषि तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। यहां स्वचालित सिंचाई प्रणाली, तापमान नियंत्रण, आर्द्रता प्रबंधन और बीज प्रसंस्करण की आधुनिक इकाइयां स्थापित होंगी। इससे रोग प्रतिरोधी, तेज़ी से बढ़ने वाले और उच्च गुणवत्ता वाले पौधों का उत्पादन संभव होगा। नर्सरी में देसी और विदेशी प्रजातियों के फलदार, फूलदार, सजावटी पौधों के साथ-साथ औषधीय जड़ी-बूटियां और छायादार वृक्ष भी तैयार किए जाएंगे। किसानों और बागवानों को मिलेगा सीधा लाभ इस पहल से स्थानीय किसानों और बागवानों को उन्नत किस्म के पौधे आसानी से उपलब्ध होंगे। इससे उनकी उत्पादकता बढ़ेगी और आय में भी इजाफा होगा। प्रशिक्षित स्टाफ पौधों की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा, जिससे बाजार में बेहतर मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगी। नर्सरी को केवल उत्पादन केंद्र ही नहीं, बल्कि एक आकर्षक इको-पार्क के रूप में भी विकसित किया जाएगा। यहां लैंडस्केपिंग, वॉकवे, साइनेज और बैठने की सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि पर्यटक और श्रद्धालु प्रकृति के बीच समय बिताने के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकें। नर्सरी में तैयार पौधों की बिक्री से नगर निगम की आय बढ़ेगी। यह आय शहर के अन्य विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी, जिससे अयोध्या के समग्र विकास को गति मिलेगी। युवाओं को मिलेगी उद्यमिता की प्रेरणा नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार, यह हाईटेक नर्सरी न केवल शहर के सौंदर्य को बढ़ाएगी बल्कि युवाओं को कृषि और बागवानी आधारित उद्यमिता की ओर भी प्रेरित करेगी। परियोजना में सोलर ऊर्जा और जल संरक्षण जैसी पर्यावरण मित्र तकनीकों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। कुल मिलाकर, यह हाईटेक नर्सरी अयोध्या को “ग्रीन सिटी” बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी, जहां विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ आगे बढ़ेंगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising