अभी सुनवाई का नोटिस गया, जांच प्रक्रियाधीन -डॉ. पटेल – Jaipur News h3>
जयपुर। डोटासरा ने जिन डॉक्टर निधि पटेल पर सीकर के डाक्टर से 2 करोड़ मांगने के आरोप लगाए, उन डॉक्टर का कहना है कि अगर हमने या हमारे नाम पर पैसे मांगे गए तो लिखित शिकायत करो। मैं तो नवंबर में आरजीएचएस के पीडी के पद पर ज्वाइन की। सीकर की विजय बी लाल लैब को नोटिस तो मेरे से पहले के पीडी दे चुके थे। रुटीन सुनवाई के तहत मेरे समक्ष एक बार डाक्टर पेश हुए थे। सुनवाई के अलावा हमारी कोई व्यक्तिगत पहचान नहीं है और न ही कभी बात हुई। अभी तक तो नोटिस पर सुनवाई चल रही है। विजिलेंस समिति में मेटर गया, उन्होंने दोषी पाया तो जांच चल रही है। विजय बी लाल पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब तक तो एक नोटिस गया है। कोई पैनल्टी का नोटिस अभी तक नहीं दिया गया है। आरोप भ्रामक और तथ्यहीन हैं। लैब की आईडी माह अगस्त से सस्पेंडेड थी। विभाग की क्यूसीपीए सेल ने इनकी गड़बड़ियां पकड़ी थी। इस कारण सीकर के सात सरकारी डॉक्टर सस्पेंड हुए। उन्होंने 60-70 लाख के एमआरआई कराए हैं। एक एक कर्मचारी के 5-5 एमआरआई लिखे। कुछ मरीजों ने तो एमआरआई कराया ही नहीं लेकिन उनके बिल सरकार से क्लेम किए हुए हैं। उनका निधन दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हमारी जांच से इसका कोई सरोकार नहीं है। विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान सोमवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने यमुना जल समझौते, ईआरसीपी, राइजिंग राजस्थान के आंकड़े बताते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- इस राज में भ्रष्टाचार चरम पर है। सीकर में एक आईएएस हैं पटेल। उसने सीकर के डॉक्टर से दो करोड़ मांगे और 45 साल का डॉक्टर डिप्रेशन में आ गया। उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। उस डॉक्टर के छोटे छोटे बच्चे हैं। वित्तीय हालात पर बोले- वित्त मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज तक नहीं खुलवा पाईं। वित्त मंत्री को तो बजट ही सुबह 9:30 बजे मिला। डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन सीज हैं। पावर प्रोजेक्ट के लिए 100 प्रतिशत पैसा मार्च में खर्च किया। बजरी माफिया से मिलीभगत हराएगी डोटासरा ने कहा कि राज्य में बजरी का हाल तो कहना ही क्या? पांच थानेदार सस्पेंड कर दिए। ऊपर तक हिस्सा नहीं पहुंचा तो थानेदारों को बजरी के मामले में सस्पेंड कर दिया। बजरी पर सख्ती नहीं करने के चक्कर में हम भी लुट गए। बजरी पर कंट्रोल कर लो नहीं तो 20 फीसदी से ज्यादा सदन में नहीं आ पाएंगे। सदन में डोटासरा ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, अफसर बोली आरोप तथ्यहीन हैं आईएएस ने डॉक्टर से मांगे 2 करोड़, हार्ट अटैक से मौत डोटासरा के हमशक्ल नरेश सिंधी पहुंचे विधानसभा उधर, डोटासरा के हमशक्ल नरेश सिंधी ने विधानसभा पहुंचकर उनसे मुलाकात की। लाडनूं (डीडवाना-कुचामन) निवासी नरेश सिंधी हाल ही चर्चित हुए हैं। डोटासरा ने नरेश सिंधी को अपना धर्म भाई बताया और मुंह मीठा कराया।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews