अब ठाकुरजी जीमेंगे गर्म तासीर के व्यंजन

107

अब ठाकुरजी जीमेंगे गर्म तासीर के व्यंजन

कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को छत्र योग में देव दिवाली (Dev Diwale Deepotsav) मनाई गई। मंदिरों के साथ घर—घर दीपदान (Deepotsav) किया गया। गोविंददेवजी मंदिर (Govinddev Temple Jaipur) सहित शहर के मंदिरों में रास पूर्णिमा की विशेष झांकी सजाई गई। इसके साथ ठाकुरजी को सर्दी की गर्म पोशाक धारण करवाना शुरू हो गया, वहीं अब ठाकुरजी को गुनगुने पानी से स्नान कराया जाएगा। गर्म तासीर के व्यंजनों का भोग भी लगना शुरू हो जाएगा।

अब ठाकुरजी जीमेंगे गर्म तासीर के व्यंजन
— देव दिवाली पर दीपदान, रास झांकी

जयपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को छत्र योग में देव दिवाली (Dev Diwale Deepotsav) मनाई गई। शहर के मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई गई। वहीं मंदिरों के साथ घर—घर दीपदान (Deepotsav) किया गया। गोविंददेवजी मंदिर (Govinddev Temple Jaipur) सहित शहर के अन्य मंदिरों में रास पूर्णिमा की विशेष झांकी सजाई गई। इसके साथ ठाकुरजी को सर्दी की गर्म पोशाक धारण करवाना शुरू हो गया, वहीं अब ठाकुरजी को गुनगुने पानी से स्नान कराया जाएगा। गर्म तासीर के व्यंजनों का भोग भी लगना शुरू हो जाएगा।
शहर के आराध्य गोविंददेव जी मंदिर में दीपदान के बाद रास पूर्णिमा की विशेष झांकी सजाई गई। मंदिर के प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी को सुनहरे पारचे की स्वर्णिम पोशाक धारण कराकर पुष्पों और आभूषणों से श्रृंगारित किया गया। रास पूर्णिमा पर ठाकुर श्रीजी को खीर और खीरसा का भोग अर्पण किया गया। मंदिर के गर्भगृह में रास का खाट सजाई गई। ठाकुर जी की सेवा में दूध, पान, इत्रदान अर्पित किए गए।
सुभाष चौक पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरीशरण के सान्निध्य में देव दिवाली मनाई गई। शाम को विशेष झांकी के दर्शन हुए। दीपदान कर देव दिवाली के पदों का गायन किया गया।
चौड़ा रास्ता स्थित मंदिर श्री राधा दामोदरजी में रास की विशेष झांकी सजाई गई। मंदिर महंत मलय गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर श्री राधा दामोदर जी की सामने निज गर्भग्रह से बाहर रास झांकी के दर्शन कराए गए। महिलाओं ने मंदिर में दीपदान किया।
चांदनी चौक स्थित मंदिरश्री आनंदकृष्ण बिहारीजी में दीपदान का विशेष आयोजन हुआ। पुष्पों से खाट सजाई गई। मंदिर पुजारी मातृ प्रसाद शर्मा ने बताया कि ठाकुरजी केा तुलसा मंच तक लाया गया। यहां दीपकों से विशेष आरती की गई। उन्होंने बताया कि अब ठाकुरजी को गर्म तासीर के व्यंजनों में हलुवा, बाजरे का चूरमा आदि का भोग शुरू हो गया। वहीं ठाकुरजी को गुनगुने पानी से स्नान कराया जाएगा। इस दिन से ठाकुरजी को पारचे की पोशाक धारण करवाना शुरू हो गया है।
श्री मन्न नारायण प्रंन्यास मंडल की ओर से सीकर रोड ढहर के बालाजी परसरामनगर स्थित श्रीमन्न नारायण धाम में देव दिवाली पर ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण का विशेष पूजन कर दीपदान किया गया।
झोटवाड़ा रोड़ स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर में भक्तों की ओर से दीपकों जलाए गए।





राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News