अब और कितना मारेगी महंगाई; प्याज ने रुलाया, टमाटर ने भी तरेरी आंखें, कौन-कितना महंगा हुआ
त्योहारों के इस सीजन में आम आदमी को महंगाई ने बुरी तरह से पस्त कर दिया है। पेट्रोल, डीजल और गैस के साथ-साथ अब टमाटर और प्याज की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार आज (16/10/2021) टमाटर की रिटेल प्राइस 110.05 रुपये किलोग्राम है। जबकि पांच दिन पहले एक किलो टमाटर की कीमत महज 39 रुपये थी। वहीं, प्याज की कीमतों में पिछ्ले पांच दिनों में प्रति किलोग्राम पांच रुपये का इजाफा हुआ है। खुदरा बाजार में आज एक किलो प्याज की कीमत 40.15 रुपये है। आलू की कीमतों में भी मामूली ही वृद्धि हुई है।
कीमतों इजाफे की असली वजह क्या है?
इस बार सितंबर के अंत में कई राज्यों में बारिश हुई है। जिसकी वजह से सब्जी की खेती पर बुरा असर पड़ा है। वहीं, कीमतों में तेजी की दूसरी वजह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होना भी है। तेल की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का खर्चा बढ़ गया है। जिसका असर आपकी जेब पर अब पड़ रहा है।
रसोईं गैस से लेकर CNG-PNG तक हर जगह महंगाई की मार
इस महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भले ही इजाफा नहीं हुई हो लेकिन पिछले 10 महीनों में कंपनियों ने कई बार कीमतें बढ़ाई हैं। एक जनवरी को दिल्ली में को 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपये थी। जोकि एक अक्टूबर को ताजा कीमतें 884.5 रुपये हो गई हैं। पिछले दिनों 10 दिन के भीतर इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा किया था।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पर नहीं लग रही है लगाम
पिछले चार दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। रविवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसा महंगा हो गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना सहित कई राज्यों में पेट्रोल के साथ-साथ 100 रुपये प्रति लीटर का पार बिक रहा है।
आवश्यक वस्तुओं के दैनिक खुदरा मूल्य
वस्तु
आज का मूल्य
पांच दिन पहले
16/10/2021
11/10/2021
चावल
35.05
35.57
गेहूँ
28.34
27.29
आटा (गेहूं)
31.16
30.65
चना दाल
74.45
75.99
तूर / अरहर दाल
105.79
105.50
उड़द दाल
107.70
106.83
मूंग दाल
102.00
101.07
मसूर दाल
95.39
94.49
चीनी
42.43
42.17
दूध @
49.45
49.39
मूंगफली तेल (पैक)
184.42
182.31
सरसों तेल (पैक)
186.35
185.03
वनस्पति (पैक)
139.16
137.99
सोया तेल (पैक)
155.14
106.83
सूरजमुखी तेल (पैक)
127.18
155.47
पाम तेल (पैक)
134.10
133.07
गुड़
48.26
48.32
खुली चाय
284.08
284.19
नमक पैक *
18.16
18.25
आलू
21.96
21.69
प्याज
40.15
35.71
टमाटर
110.05
39.00
स्रोत: उपभोक्ता मंत्रालय
त्योहारों के इस सीजन में आम आदमी को महंगाई ने बुरी तरह से पस्त कर दिया है। पेट्रोल, डीजल और गैस के साथ-साथ अब टमाटर और प्याज की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार आज (16/10/2021) टमाटर की रिटेल प्राइस 110.05 रुपये किलोग्राम है। जबकि पांच दिन पहले एक किलो टमाटर की कीमत महज 39 रुपये थी। वहीं, प्याज की कीमतों में पिछ्ले पांच दिनों में प्रति किलोग्राम पांच रुपये का इजाफा हुआ है। खुदरा बाजार में आज एक किलो प्याज की कीमत 40.15 रुपये है। आलू की कीमतों में भी मामूली ही वृद्धि हुई है।
कीमतों इजाफे की असली वजह क्या है?
इस बार सितंबर के अंत में कई राज्यों में बारिश हुई है। जिसकी वजह से सब्जी की खेती पर बुरा असर पड़ा है। वहीं, कीमतों में तेजी की दूसरी वजह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होना भी है। तेल की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का खर्चा बढ़ गया है। जिसका असर आपकी जेब पर अब पड़ रहा है।
रसोईं गैस से लेकर CNG-PNG तक हर जगह महंगाई की मार
इस महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भले ही इजाफा नहीं हुई हो लेकिन पिछले 10 महीनों में कंपनियों ने कई बार कीमतें बढ़ाई हैं। एक जनवरी को दिल्ली में को 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपये थी। जोकि एक अक्टूबर को ताजा कीमतें 884.5 रुपये हो गई हैं। पिछले दिनों 10 दिन के भीतर इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा किया था।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पर नहीं लग रही है लगाम
पिछले चार दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। रविवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसा महंगा हो गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना सहित कई राज्यों में पेट्रोल के साथ-साथ 100 रुपये प्रति लीटर का पार बिक रहा है।
आवश्यक वस्तुओं के दैनिक खुदरा मूल्य
वस्तु |
आज का मूल्य | पांच दिन पहले |
16/10/2021 | 11/10/2021 | |
चावल | 35.05 | 35.57 |
गेहूँ | 28.34 | 27.29 |
आटा (गेहूं) | 31.16 | 30.65 |
चना दाल | 74.45 | 75.99 |
तूर / अरहर दाल | 105.79 | 105.50 |
उड़द दाल | 107.70 | 106.83 |
मूंग दाल | 102.00 | 101.07 |
मसूर दाल | 95.39 | 94.49 |
चीनी | 42.43 | 42.17 |
दूध @ | 49.45 | 49.39 |
मूंगफली तेल (पैक) | 184.42 | 182.31 |
सरसों तेल (पैक) | 186.35 | 185.03 |
वनस्पति (पैक) | 139.16 | 137.99 |
सोया तेल (पैक) | 155.14 | 106.83 |
सूरजमुखी तेल (पैक) | 127.18 | 155.47 |
पाम तेल (पैक) | 134.10 | 133.07 |
गुड़ | 48.26 | 48.32 |
खुली चाय | 284.08 | 284.19 |
नमक पैक * | 18.16 | 18.25 |
आलू | 21.96 | 21.69 |
प्याज | 40.15 | 35.71 |
टमाटर | 110.05 | 39.00 |
स्रोत: उपभोक्ता मंत्रालय