Advertising
Home Top stories अनियंत्रित होकर दूल्हे की कार पलटी, फूफा की मौत: हादसे में...
Advertising
<

अनियंत्रित होकर दूल्हे की कार पलटी, फूफा की मौत: हादसे में 6 लोग घायल, 4 गंभीर घायलों को किया रेफर – Barmer News

14
अनियंत्रित होकर दूल्हे की कार पलटी, फूफा की मौत:  हादसे में 6 लोग घायल, 4 गंभीर घायलों को किया रेफर – Barmer News

अनियंत्रित होकर दूल्हे की कार पलटी, फूफा की मौत: हादसे में 6 लोग घायल, 4 गंभीर घायलों को किया रेफर – Barmer News

बारात लेकर जा रहे दूल्हे की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के फूफा की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हो गए। घटना बाड़मेर जिले के आरजीटी थाने के मइयों की स्कूल-आडेल रोड नगर के पास की है।

.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गुड़ामालनी हॉस्पिटल लाया गया। वहीं मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि खारड़ा, नौसर निवासी दूल्हा बांकाराम पुत्र भगराज की स्कार्पियों गाडी में रिश्तेदार 7 जने सवार होकर गुड़ामालानी की तरफ आ रहे थे। आडेल रोड मइयो की ढाणी के पास स्कार्पियो गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे स्कॉर्पियो में सवार चीमाराम (45) पुत्र भूराराम निवासी बायतु की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अन्य 6 जने गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

दूल्हे समेत चार गंभीर घायलों को किया रेफर।

दूल्हा बांकाराम, उसके रिश्तेदार अशोक कुमार पुत्र मालाराम निवासी मानपुरा खरड़ा, गणपत पुत्र चेनाराम निवासी नौसर, मघाराम पुत्र बलवंताराम, भैराराम पुत्र भगाराम, सुखाराम पुत्र बलवंताराम तीनों निवासी खारड़ा साथ ड्राइवर रमेश कुमार पुत्र सांगाराम निवासी नौसर को स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो गाड़ी से बाहर निकाला गया। घायलों को गुड़ामालानी हॉस्पिटल भिजवाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायल दूल्हा बांकाराम, अशोक, सुखाराम और ड्राइवर रमेश कुमार को सांचौर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।

Advertising

आरजीटी थानाधिकारी आदेश कुमार ने बताया- रात को करीब 8 बजे सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मृतक चिमाराम के शव को गुड़ामालानी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। वहीं दो घायलों का गुड़ामालानी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर दिया।

आज होने वाली थी शादी

जानकारी के अनुसार दूल्हा बांकाराम की शादी आज गुड़ामालनी में होने वाली थी। लेकिन करीब 20-25 किलोमीटर पहले ही स्कॉर्पियो पलटी खा गई। इससे दूल्हे के फूफा की मौत हो गई। वहीं दूल्हे समेत चार जनों को सांचौर रेफर किया है। हादसे के बाद खुशियों मातम में बदल गई।

इनपुट : रमेश गौड़

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising