अच्छी खबर: दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती से सुधरा छात्र-शिक्षक अनुपात, राष्ट्रीय औसत की बराबरी

8
अच्छी खबर: दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती से सुधरा छात्र-शिक्षक अनुपात, राष्ट्रीय औसत की बराबरी

अच्छी खबर: दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती से सुधरा छात्र-शिक्षक अनुपात, राष्ट्रीय औसत की बराबरी

ऐप पर पढ़ें

BPSC Teacher Recruitment : बिहार में छह माह में दो लाख से अधिक शिक्षक नियुक्ति के बाद शिक्षक व छात्र अनुपात में सुधार हुआ है। अब बिहार में यह राष्ट्रीय अनुपात के बराबर हो गया है। राज्य के 90 हजार से ज्यादा सरकारी विद्यालयों में 2 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षकों भर्ती से सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार आने लगा है। विद्यालयों में नियमित तौर पर शिक्षक व विद्यार्थी आ रहे हैं। तीसरे चरण की नियुक्ति के बाद तो बिहार कई राज्यों से शिक्षक व छात्र अनुपात में आगे निकल जाएगा।

प्राथमिक में हुआ सुधार बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से पहले चरण में 1.20 लाख और दूसरे चरण के 94 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति के बाद राज्य में छात्र-शिक्षक अनुपात में काफी सुधार हुआ है। प्राथमिक विद्यालय में अब छात्र शिक्षक अनुपात 35 छात्र पर एक शिक्षक है। यह राष्ट्रीय छात्र-शिक्षक अनुपात के बराबर है। वहीं यह अनुपात पहले चरण की विद्यालय अध्यापक की नियुक्ति के बाद 38 था। दो लाख शिक्षकों की नियुक्ति से पहले यह अनुपात 45 था। वहीं वर्ष 2005 में यह 65 था।

कमजोर छात्रों के लिए मिशन दक्ष क्लास चलाना है शिक्षकों की संख्या बढ़ने से स्कूली परीक्षा के साथ ही मिशन दक्ष के तहत कमजोर छात्रों को अतिरिक्त समय देकर पढ़ाना है। वहीं बच्चों के लिए विशेष क्लास संचालित की जा रही है। इसको लेकर विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को इसके लिए विशेष टास्क दिया गया है।

कम समय में दो लाख से बहाल करने का बिहार ने बनाया रिकार्ड

कम समय में दो लाख शिक्षक बहाल कर बिहार ने नया रिकार्ड बनाया है। ऐसा करने वाला बिहार पहला राज्य है। वहीं तीसरे चरण में भी 87774 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसकी प्रक्रिया शुरू है।

दूसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति के बाद माध्यमिक स्कूलों में छात्रों और शिक्षक अनुपात घटकर 36 हो गया है। वहीं पहले चरण में यह अनुपात 50 था। बीपीएससी विद्यालय अध्यापक नियुक्ति से पहले यह अनुपात 88 था। इस तरह माध्यमिक स्कूल में दो से ढाई गुना तक शिक्षक-छात्र अनुपात घटा है।

कॉपियों के मूल्यांकन में मिला भरपूर सहयोग

विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या बढ़ने से मैट्रिक व इंटर के कॉपियों के मूल्यांकन में काफी फायदा हुआ। परीक्षा में नवनियुक्त शिक्षकों को ड्यूटी में लगाया गया। बिहार बोर्ड की ओर से कॉपियों की मूल्यांकन में नए शिक्षकों को भी लगाया गया। पहले ग्रामीण इलाकों में शिक्षक नहीं दिखते थे। शिक्षा विभाग की ओर से लगातार निरीक्षण के बाद स्कूल का माहौल बदल गया है। पहले चरण में चयनित शिक्षकों की पोस्टिंग ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर की गयी है। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News