अगले पांच दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा बिहार का मौसम, जानिए अपडेट

22
अगले पांच दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा बिहार का मौसम, जानिए अपडेट

अगले पांच दिनों तक कुछ ऐसा रहेगा बिहार का मौसम, जानिए अपडेट


पटना: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप दक्षिण मध्य भाग के एक और दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज हुई। प्रदेश के अन्य भागों का मौसम शुष्क बना रहा है। राज्य के सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस भी किशनगंज में दर्ज हुआ। शनिवार को किये गये मौसम विश्लेषण के अनुसार पश्चिमी हवा में एक टर्फ समुद्रतल से औसतन 5.8 किलोमीटर और 7.6 किलोमीटर के बीच बना हुआ है। इसका प्रभाव उत्तर बिहार से दक्षिणी आंध्र और कर्नाटक तक बना हुआ है। उसके अलावा पश्चिमी विक्षोम वायुमंडल के मध्य और उत्तरी हिस्से के वायुमंडल के नीचले हिस्से में बनी हुई है। ये समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर की तरफ बना हुआ है। जिसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के शेष भाग में मौसम पूर्व की तरह शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 12 मार्च के बाद अगले चार दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश की सतही हवां की गति 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

रविवार को ऐसा रहेगा पटना का मौसम !

12 मार्च रविवार को पटना में मौसम पूरे दिन साफ रहेगा। दोपहर 2 बजे के आसपास दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह लगभग 5 बजे औसत आर्द्रता 51 प्रतिशत, 25 प्रतिशत से लेकर अधिकतम 76 प्रतिशत के बीच आरामदायक आर्द्रता होगी। हवा हल्की होगी और रात 8 बजे उत्तर-पश्चिम की ओर से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। दिन में आसमान बादलों से साफ रहेगा। सूर्योदय सुबह 6:02 बजे और सूर्यास्त शाम 5:56 बजे होगा। दिन में 11 घंटे 54 मिनट की रोशनी होगी। हवा की गुणवत्ता 135 और 179 के बीच रहने वाली है। आगामी चार दिनों तक वातावरण पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। लोगों को मौसमी बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत है। अगले पांच दिनों तक परिवर्तन नहीं दर्ज किया जाएगा। अधिकतम तापमान में 17 मार्च से बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

आप राजधानी पटना जिले से जुड़ी ताजा और गुणवत्तापूर्ण खबरें अपने वाट्सऐप पर पढ़ना चाहते हैं तो कृपया यहां क्लिक करें।

किशनगंज का न्यूतम तापमान कम

बिहार में किशनगंज का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। शनिवार को मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक किशनगंज का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं समस्तीपुर के पूसा का न्यूनतम तापमान भी 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो पटना का 18.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 19.5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 17.7 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम चंपारण ( वाल्मीकि नगर) का 16.0 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 19.1 डिग्री सेल्सियस। जमुई में 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आंकड़े बता रहे हैं कि न्यूनतम तापमान में पिछले दो तीन दिनों से आंशिक गिरावट देखी जा रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। शनिवार को भागलपुर जिले का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bihar Weather Today: अगले 4 दिन तक चढ़ा रहेगा बिहार के मौसम पर होली का खुमार, पछुआ का प्रवाह होगा तेज, जानिए अपडेट

अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से शनिवार देर शाम जारी किये गये आंकड़े कुछ इस प्रकार रहे। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री के बीच रहा। सुपौल में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खगड़िया में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में गया का 32.1, भागलपुर, 34.2 पूर्णिया, 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Navbharat Times -Bihar Weather Today: बिहार के दक्षिणी भाग में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानिए अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बदलते मौसम में रहें सावधान

मौसम में बदलाव जारी है। आंशिक वर्षा की वजह से नमी का वातावरण हैं। चिकित्सकों की मानें तो बदलते मौसम में लोगों को सेहत के प्रति सावधान रहना चाहिए। मार्च महीने में दूसरे सप्ताह के बाद गर्मी अभी और बढ़ेगी। उससे पहले मौसम शुष्क वातावरण के दौर से गुजर रहा है। लोगों को कफ और खांसी की शिकायत हो रही है। आईएमए ने डॉक्टरों को सलाह दी कि वे एंटीबायोटिक्स देने से परहेज करें। उसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक लू की चपेट में आने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं। मंत्रालय ने अपनी गाइडलाइंस में कहा है कि अगर आप प्यास नहीं भी महसूस कर रहे हैं तो भी यथासंभव पानी पीते रहिए। लू से बचने के लिए ओरल रीहाइड्रेशन सॉल्युशन (ORS) का घोल, नींबू पानी, लस्सी, हल्का नमक मिलाकर फलों के जूस आदि पीने की सलाह दी गई है। लोगों को गर्मियों में पतला, ढीला-ढाला, हल्के रंग का सूती कपड़ा पहनना चाहिए। साथ ही, तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाएं या टोपी पहने या फिर तौलिए से सिर ढकें। मंत्रालय ने लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि लोगों को हवादार और ठंडी जगहों में रहना चाहिए। सूर्य की सीधी रोशनी में आने से बचना चाहिए। जिधर से धूप आए, उधर की खिड़कियां दिन में बंद हों या पर्दे लगे हों। रात में खिड़कियां खोल दें ताकि ठंडी-ठंडी हवा घर में आए। अगर काम के लिए घर से निकलना जरूरी ही हो तो कोशिश करें कि सुबह या शाम को काम निपटाएं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News