अकाली दल पुनर सुरजीत में नई लीडरशिप को मौका: 4 संरक्षक नियुक्त, ज्ञानी हरप्रीत सिंह बोले- हर क्षेत्र और वर्ग को दिया महत्व – Amritsar News h3>
शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के प्रधान व पूर्व-जथेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह।
शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के प्रधान व पूर्व-जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में अनुभवी और नए चेहरों का संतुलित संयोजन किया गया है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा
.
ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा जारी सूची में चार संरक्षक (सरपरस्त) नियुक्त किए गए है। जिनमें बाबा सर्बजोत सिंह बेदी, बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार प्रो. मंजीत सिंह और सरदार रविंदर सिंह का नाम रखा गया है।
गुरप्रताप सिंह वडाला महासचिव बने
जत्थेदार गुरप्रताप सिंह वडाला को पार्टी का महासचिव बनाया गया है, जबकि पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा को खजांची नियुक्त किया गया है। पार्टी के व्यापार विंग को मजबूत करने के लिए बाबू प्रकाश चंद गर्ग को अध्यक्ष और कपूर चंद बांसल को सचिव नियुक्त किया गया है।
शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के प्रधान व पूर्व-जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह।
सीनियर मीत प्रधान पद पर 8 नेताओं का नाम घोषित
सीनियर मीत प्रधान के रूप में आठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें भाई गोबिंद सिंह लॉंगोवाल, जत्थेदार सुच्चा सिंह छोटेपुर, सरदार आदेश प्रताप सिंह कैरों, मनप्रीत सिंह अयाली, गगनदीप सिंह बरनाला, जत्थेदार इकबाल सिंह झूंडा, जत्थेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां और भाई मनजीत सिंह शामिल हैं।
मीत प्रधान के रूप में जत्थेदार संता सिंह उमेदपुरी, सरदार सरवन सिंह फिलौर, सरदार सरबजीत सिंह डूमवाली, जत्थेदार महिंदर सिंह हुसैनपुर, जत्थेदार जरनैल सिंह करतारपुर, पूर्व सांसद बीबी परमजीत कौर गुलशन और सरदार महिंदरपाल सिंह बनाका को नियुक्त किया गया है।
जनरल सचिवों के नाम भी जारी किए गए
पार्टी के आठ जनरल सचिवों में बरजिंदर सिंह बराड़, हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, बीबी किरणजोत कौर, चरणजीत सिंह बराड़, जसवीर सिंह घुम्मण, गुरजीत सिंह तलवंडी, युवराज सिंह और भरपूर सिंह धांधरा शामिल हैं।
इसी तरह संगठनात्मक सचिवों (जत्थेबंदक सचिव) के रूप में ज्ञानी महिंदर सिंह (हिमाचल प्रदेश), सतविंदर सिंह टौहड़ा, सुखविंदर सिंह औलख, दविंदर सिंह सेखों, करण सिंह (डीटीओ) और अजेपाल सिंह मीरांकोटा की नियुक्ति की गई है।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पार्टी ने इस सूची में हर क्षेत्र और वर्ग के प्रतिनिधित्व को महत्व दिया है। उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करना और सिख राजनीति को उसकी मूल मर्यादा और जनसेवा के मार्ग पर पुनः स्थापित करना है।”



