अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से सोना-चांदी के दाम बढ़े | Gold and silver prices increased rapidly in the international market | News 4 Social

4
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से सोना-चांदी के दाम बढ़े | Gold and silver prices increased rapidly in the international market | News 4 Social

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से सोना-चांदी के दाम बढ़े | Gold and silver prices increased rapidly in the international market | News 4 Social

इंदौरPublished: Jan 23, 2024 06:52:14 pm

इंदौर बाजार . 23-1-2024-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64250 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71800 रुपए किलो

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से सोना-चांदी के दाम बढ़े

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से सोना-चांदी के दाम बढ़े

सोना-चांदी में तेजी
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम बढ़े। उधर सरकार ने सोने, चांदी और कीमती धातुओं के सिक्कों पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। घरेलू उद्योग को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। कॉमेक्स पर सोना 2025.60 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 22.22 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 63730 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 58850 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 72000 व टंच 72150 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 64250 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 71800 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 825 रुपए प्रति नग रहा।

आलू-प्याज की आवक कम, लहसुन के दाम बढ़े
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू-प्याज की आवक कम रही, लेकिन भाव में कोई खास तेजी-मंदी नहीं हुई। लहसुन के दाम तेज रहे। मंडी में लहसुन की 3 हजार, प्याज की 25 हजार व आलू की 10 हजार बोरी आवक हुई। नया चिप्स का आलू 1000 से 1200, राशन 800 से 1000, प्याज बेस्ट 1200 से 1700, मीडियम 1200 से 1400, गोल्टा 800 से 1000, लहसुन ऊंटी पुरानी 24000 से 25000, नई 23000 से 24000, देशी लहसुन 20000 से 21000, एवरेज 18000 से 19000, बारिक 13000 से 15000 रुपए क्विंटल बिका।
————
देश में सोयाबीन की 2.30 लाख बोरी आवक
विदेश मंदी के असर से सोयाबीन में तेजी के आसार नहीं
इंदौर. विदेशी बाजारों में आ रही मंदी के चलते घरेलू स्तर पर सोया खली में निर्यात प्रभावित हो रहा है, जिससे यहां सोयाबीन के भाव मंदे बने हुए है। बताया जा रहा है कि ब्राजील में सोयाबीन के घरेलू बाजार भाव में भारी गिरावट आने के संकेत हैं क्योंकि मंडियों में विशाल मात्रा में इसकी आपूर्ति होने लगी है जबकि उसके मुकाबले मांग कमजोर बनी हुई है। हालांकि प्रतिकूल मौसम के कारण ब्राजील में इस बार सोयाबीन का उत्पादन पूर्व अनुमान के मुकाबले काफी घटने की संभावना है लेकिन फिर भी पिछले सीजन से कुछ अधिक हो सकता है। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में सोयाबीन की अगैती नई फसल की कटाई-तैयारी पहले ही आरंभ हो चुकी है। दक्षिणी ब्राजील के परानागुआ बंदरगाह पर सोयाबीन का एफ ए एस भाव 147 रियाल प्रति बोरी (496.95 डॉलर प्रति टन) चल रहा था जो 18 जनवरी को घटकर 122 रियाल प्रति बोरी 412.44 डॉलर प्रति टन) रह गया। देश की मंडियो में सोयाबीन की 2.30 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1 लाख, महाराष्ट्र मं 1 लाख, राजस्थान में 15 हजार व अन्य राज्यों में 15 हजार बोरी सोयाबीन की आवक बताई गई। देश में सरसों की 2.85 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 1.25 लाख, मध्यप्रदेश में 35 हजार, यूपी में 40 हजार, पंजाब में 15 हजार, गुजरात में 15 हजार व अन्य राज्यों में 55 हजार बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1540 से 1560, मुंबई मूंगफली तेल 1550, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 900 से 905, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 850 से 855, मुंबई सोया रिफाइंड 900 से 905, मुंबई पाम तेल 850 से 855, इंदौर पाम 896, राजकोट तेलिया 2430, गुजरात लूज 1500, कपास्या तेल इंदौर 825 रुपए।
तिलहन : सरसों 6300, रायड़ा 4800 से 5000, सोयाबीन नई 4550 से 4750 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 40000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतुल 4850, लक्ष्मी 4750, सांवरिया इटारसी 4775, खंडवा 4725, रुचि 4700, धानुका 4800, एमएस नीमच 4775, एमएस पचोर 4700 व एवी 4750 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1675, देवास 1675, उज्जैन 1675, खंडवा 1650, बुरहानपुर 1650, अकोला 2650 रुपए।
—————–
लेवाली के अभाव से तुवर के भाव घटे
इंदौर. लेवाली कमजोर रहने से तुवर के भाव में गिरावट का रुख रहा। ग्राहकी कम रहने से दालों में उठाव नहीं बन पा रहा है, जिससे मिले दलहनों की जरूरत पूर्ति खरीदी कर रही है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5325, काबुली सूडान 6800, मसूर कनाड़ा 6250, तुवर लेमन नई 9400, गजरी 8550 व उड़द एफएक्यू 8600 रुपए।
दलहन: चना 5700 से 5750, विशाल 5600, डंकी 5250 से 5400, मसूर 6100, तुवर महाराष्ट्र 9500 से 9800, कर्नाटक 9700 से 10000, निमाड़ी 8800 से 9300, मूंग 8600 से 8800, बारिश का मूंग 9000 से 9600, एवरेज 7000 से 8000, उड़द बेस्ट 8200 से 8700, मीडियम 7000 से 7700, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7400 से 7500, मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7800 से 7900, मसूर दाल मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7600 से 7700, तुवर दाल सवा नंबर 11400 से 11500, फूल 12500 से 12600, बेस्ट तुवर दाल 13900 से 15000, ब्रांडेड तुवर दाल 15100, मूंग दाल मीडियम 10200 से 10300, बोल्ड 10400 से 10500, मूंग मोगर 10700 से 10800, बोल्ड 10900 से 11000, उड़द दाल मीडियम 10600 से 10700, बोल्ड 10800 से 10900, उड़द मोगर 11000 से 11100, बोल्ड 11200 से 11300 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 15200, (42-44) 14800, (44-46) 14600, (58-60) 11500 रुपए।
===========
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9550 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 7000 से 9500, मोगरा 4250 से 6500, दुबराज 4500 से 5000, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 3200 से 3400, हंसा सेला 3400 से 3600, हंसा सफेद 2800 से 3000, पोहा 4550 से 4800 रुपए।
————–
हल्दी, बादाम और खोपरा बूरा के भाव में तेजी
इंदौर. किराना बाजार में सामान्य कारोबार के बीच हल्दी, बादाम और खोपरा बूरा के भाव में तेजी रही। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि देश में हल्दी का उत्पादन गत वर्ष की तुलना में कम रहेगा। जिस कारण से हल्दी की कीमतों में अधिक मंदा संभव नहीं है। वर्ष 2024 में हल्दी की कीमतें अच्छी रहेगी। सूत्रों का कहना है कि इस वर्ष देश में हल्दी की पैदावार गत वर्ष की तुलना में 25-30 प्रतिशत रहेगी।
शकर 3840 से 3900, सुपर 3925, गुड़ भेली 3700, कटोरा 3900, लड्डू 4100, ग्लास 4600 से 4900, ऑर्गेनिक 6500, सिंघाड़ा बड़ा 108 से 115, छोटा 95, रायलरतन साबूदाना लूज में 6700, 1 किलो पैकिंग में 7150, सच्चामोती लूज में 6600, 1 किलो पैंकिंग में 7060, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7420, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7520, शिव ज्योति (1 किलो) 7290 रुपए प्रति क्विंटल में। सच्चामोती पोहा (एक किलो पैकिंग में ) 5350, सच्चामोती मोरधन 98 रुपए किलो। खोपरा गोला कट्टे में 110 व बाक्स में 125 से 140, खोपरा बूरा 2500 से 4350 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 635 से 640, मिनिमटर 645 से 650, मटरदाना 690 से 715, हल्दी निजामाबाद 175 से 200, हल्दी सांगली 265 से 270, जीरा 430 से 460, मीडियम 510 से 560, बेस्ट 650, सौंफ मोटी 175 से 200, बेस्ट 225 से 275, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 450, बारीक 330 से 440, लौंग चालू 840 से 875, बेस्ट 925 से 955, दालचीनी 235 से 240, बेस्ट 255 से 260, जायफल 580 से 600, बेस्ट 700 से 750, जावत्री 1850, बेस्ट 1950, बड़ी इलायची 1050 से 1250, बेस्ट 1340 से 1425, पत्थरफूल 351 से 375, बेस्ट 425 से 475, बाद्यान फूल 550 से 575, बेस्ट 625 से 650, शाहजीरा खर 340 से 365, ग्रीन 600 से 625, तेजपान 95 से 105, तरबूज मगज 770 से 810, नागकेसर 925 से 975, सौंठ 355 से 400, खसखस चालू 650 से 800, बेस्ट 1200 से 1300, धोली मूसली 2100 से 2250, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3530, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 1850 से 2050, मीडियम 2050 से 2250, बेस्ट 2200 से 2350, एक्सट्रा बेस्ट 2500 से 2850, पानबार 2350 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 825 से 845, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 710 से 725, काजू डब्ल्यू वन 650 से 675, काजू एस डब्ल्यू 300- 675 से 685, काजू जेएच 625 से 645, टुकड़ी 570 से 590, बादाम इंडिपेंडेट 560 से 600, कैलिफोर्निया 675 से 680, ऑस्ट्रेलिया 550, मोटा दाना 700, टांच 558 से 565, खारक 115 से 135, मीडियम 145 से 175, बेस्ट 225 से 300, किशमिश कंधारी 425 से 475, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 145 से 160, बेस्ट 215, चारोली 2175 से 2250, बेस्ट 2350, मुनक्का 450 से 600, बेस्ट 850 से 900, अंजीर 750 से 950, बेस्ट 1150 से 1375, मखाना 650 से 785 बेस्ट 825 से 925, पिस्ता कंधारी 3000 से 3100, पिशोरी 3300, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1450 से 1550, 160 भरती 1550 से 1600, 200 भरती 1550 से 1600, 250 भरती 1750 से 1850, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 90, बेस्ट 155 से 175, पूजा सुपारी 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर 155 से 165, बेस्ट 188 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7500 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1590, रवा कट्टे में 1660, मैदा 1620, चना बेसन 3850 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 300 रुपए किलो। उज्जैन मावा 240 रुपए किलो।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News