सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
समाज

सपा नेता के घर पर टूटा मुसीबतों का पहाड़

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो बदमाशों ने अभी कुछ दिन पहले ही गोली मारकर माँ-बेटे की हत्या कर दी थी.

सपा नेता के घर पर टूटा मुसीबतों का पहाड़
उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो बदमाशों ने अभी कुछ दिन पहले ही गोली मारकर माँ-बेटे की हत्या कर दी थी. इस गोलीबारी में मारे गए माँ-बेटे का परिवार राजनीती से संबंध रखता था. परिवार का ताल्लुक सपा से था. राजनीती में पुरानी दुश्मनी के तहत माँ-बेटे को अपनी जान गवानी पड़ी. इस घटना को अभी एक हफ्ता भी नही हुआ है कि एक और सपा नेता के घर से बुरी खबर आ रही है. ग्रेटर नॉएडा से सपा के एक नेता के घर में बदमाशों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. महिला की गर्दन पर रखीं पिस्तौल इस घटना में सपा नेता की माँ को सबसे ज्यादा परेशानी हुई. दरअसल  30 जनवरी को नोएडा निवासी सपा के एक नेता के घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने उनकी मां से सोने की चेन लूट ली. घटना की रिपोर्ट थाना सेक्टर-49 में दर्ज कराई गयी है. सूचना मिलते ही फौरन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. शुरुवाती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कल दोपहर के वक़्त पीड़ित महिला बाज़ार से सब्जी खरीद कर अपने घर लौटी थी. वह जैसे ही अपने घर के अंदर घुसीं हथियारबंद दो बदमाश उनके पीछे-पीछे घर में घुस गए. बदमाशों ने महिला के चिल्लाने पर उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी. बदमाश महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए. ये घटना इसलिए भी संदेहास्पद है क्यूंकि सपा नेता के घर में ऐसी घटना छह माह के अंदर दूसरी बार हुई है. पिछली घटना जुलाई, 2017 में हुई थी तब बदमाशों ने नेता के घर में घुसकर परिवार के एक सदस्य हत्या की थी. Murderीी 1 पुलिस के पास पुख्ता सबूत पीड़िता के बेटे और सपा के व्यापार सभा के पूर्व सचिव राकेश भटनागर ने बताया कि यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. इसलिए आरोपी को पकड़ने में आसानी होगी. हालांकि पुलिस अभी भी मामले की जांच में लगी हुई है. राकेश भटनागर ने धमकी देते हुए कहा है कि पुलिस यदि इस घटना का खुलासा एक हफ्ते के अंदर नहीं करती है तो वह अपने परिवार सहित एसएसपी कार्यालय पर धरने पर बैठ जाएंगे.
S

Shubhrangi

शुभरंगी News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और राजनीतिक खबरों पर लिखती हैं, और मुद्दों को संतुलित व तथ्यपरक नज़रिये से पाठकों तक पहुँचाती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →