सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

यूक्रेन में नेतृत्व परिवर्तन पर ट्रंप के बयान से रूस सहमत, क्रेमलिन बोला - शांति के लिए काम करने वाला नेता चाहिए

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच, यूक्रेन में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर रूस ने भी अपनी सहमति जताई है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता…

यूक्रेन में नेतृत्व परिवर्तन पर ट्रंप के बयान से रूस सहमत, क्रेमलिन बोला - शांति के लिए काम करने वाला नेता चाहिए
(फोटो: IANS)

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच, यूक्रेन में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर रूस ने भी अपनी सहमति जताई है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि मॉस्को चाहता है कि यूक्रेन का नेतृत्व कोई ऐसा व्यक्ति करे जो शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति रखता हो।

विज्ञापन

यह प्रतिक्रिया डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अब यूक्रेन में नए राष्ट्रपति का चुनाव कराने का समय आ गया है। ट्रंप ने दावा किया था कि राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के पास संघर्ष को समाप्त करने के कई मौके थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

शांतिपूर्ण समाधान की तलाश

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यूक्रेन के नए नेतृत्व को "जमीनी हकीकत को स्वीकार" करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूस एक ऐसे यूक्रेनी नेता की उम्मीद कर रहा है जो शांति स्थापित करने के लिए गंभीर प्रयास करे।

ट्रंप की आलोचना और ज़ेलेंस्की का जवाब

ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन लाख टन से अधिक डीजल आपूर्ति समझौते के बाद दुनिया में तेल की समस्या के लिए ज़ेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया था। सीबीएस न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने रूस की डीजल रिफाइनरियों पर हमले की आलोचना करते हुए कहा था, "जेलेंस्की जो चाहे कर सकते हैं लेकिन वह यह नहीं कर सकते क्योंकि यह पूरी दुनिया की समस्या है।"

इसके जवाब में, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रविवार को एबीसी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि यदि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 60 दिनों के युद्धविराम पर सहमत होते हैं, तो वह यूक्रेन में राष्ट्रपति चुनाव कराने के लिए तैयार हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →