शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 7 नवम्बर 2020 शनिवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 7-23 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी- पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 8-05 बजे तक रहेगा…

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 7 नवम्बर 2020 शनिवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 7-23 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी- पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 8-05 बजे तक रहेगा फिर पुष्य नक्षत्र शुरू होगा- शुभ योग कल सुबह सूर्योदय पूर्व 5-20 बजे तक रहेगा- वणिज करण सुबह 7-23 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी- चंद्रमा दिनरात कर्क राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 9-36 बजे से 10-59 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 11-59 बजे से 12-44 बजे तक रहेगा- त्रिपुष्कर योग सुबह 7-23 बजे से 8-05 बजे तक रहेगा- रवियोग सुबह 8-05 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-51 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-52 बजे होगा-

मेष- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं लग रहा है मन में किसी बात को लेकर के चिंता हो सकती है और किसी से बहस में उलझे तो मानहानि भी हो सकती है | आज धन के लेन देन को संभल कर करे नहीं तो धनहानि के साथ सम्बन्ध भी बिगड़ सकता है |

विज्ञापन

वृषभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा है और सफलता देने वाला भी है अगर पिछले दिनों में कोई बिमारी आदि रही होगी तो आज ठीक हो जाएगी दवाई आदि से भी छुटकारा मिलेगा और आप अपने आप को स्वास्थ्य महसूस करेगे | धन भी मिलेगा |

मिथुन- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा विशेषकर के धन सम्बन्धी मामलो में दिन शुभ और पक्ष का है | आपके घर में कुछ नए महमान का आगमन भी हो सकता है या कोई सम्बन्ध बन सकता है | घरेलु कार्यो में आज रूचि बढ़ेगी और सजावट कारन चाहेगे |

कर्क- आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और सफलता प्रदान करने वाला है अगर आपके पास किसी ऐसी योजना की रूप रेखा है जो बिना इवेस्टमेंट के लाभ दे सके तो उसको आज जरुर शुरू करे और आज स्वादिष्ट भोजन के साथ कुछ लाभ हो सकता है |

astrological consultancy services 500x500 1

सिंह- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है अगर आप किसी यात्रा पर जाना चाहते है तो निश्चित रूप से टालना ही ठीक रहेगा या फिर अपने सामन की रक्षा कर नहीं तो आज चौरी होने का अंदेशा है | आज नुक्सान हो ऐसी सम्भावना बनी हुई है | सावधानी से काम करे तो हानि नहीं होगी |

कन्या- आपके लिए आज का दिन खूब अच्छा दिन है पुराने साथियों से मुलाकात होगी और नए लोगो भी आपके काम को आगे बढाने में मदद करेगे | आर्थिक स्थति में सुधार संभव है और किसी नए काम को आज शुरू करे तो आगे इसका लाभ मिल जायेगा |
तुला- आज का दिन आपके लिए ठीक है अच्छे लोगो से सम्पर्क के कारन आपके काम आगे बढ़ेगे और अगर कोई सरकारी काम रुका हो तो आज आप फिर प्रयास करे तो अधिकारी वर्ग की अनुकूलता के कारन काम बन जायेगा | मित्रो का साथ रहेगा |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और भाग्यशाली दिन है जो काम आप पिछले दिनों में नहीं कर पाए थे वो काम अब आप शुरू करे तो समय की अनुकूलता का लाभ मिल जायेगा और अगर आप किसी नए काम को शुरू करना चाहे तो कर सकते है |

rashifal 1 14

धनु- आपके लिए आज का दिन विशेष पक्ष का नहीं है धनहानि या व्यर्थ का परिश्रम करना पड़ेगा | लोगो से बहस हो सकती है | रस्ते आते जाते भी कोई अनहोनी होने की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता | यात्रा को टालना ही ठीक रहेगा |

मकर- आज का दिन आपके लिए अच्छा है अगर कोई साझेदारी करना चाहते है तो आज कर सकते है और हा अगर पहले से साझेदारी चल रही है तो आज लाभ का सौदा भी मिलेगा | पारिवारिक सुख मिलेगा और जीवनसाथी के साथ भी प्रेम प्यार बढेगा |

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव भरा हो सकता है इसलिए आज आप किसी के बिच में मध्यस्तता न करे और न ही किसी के पक्ष में गवाह्दर बने नहीं तो आगे आपको इसका नुक्सान भुगतना पड़ेगा | आज कोई नया काम भी शुरू न करे | धोखा हो सकता है |

मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और कुछ नए अच्छे अनुभव होने की सुचना भी दे रहा है | शुभ सन्देश मिलने से दिन अच्छा बीतेगा और परिवार में अब सुख बढेगा | यात्रा का भी प्रबल योग बना हुवा है | नया काम भी शुरू कर सकते है आप |

यह भी पढ़े:क्या Joe Biden का अमेरिका का राष्ट्रपति बनना भारत के लिए फायदेमंद है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →